बिहार में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 41 अंचल अधिकारियों (CO) सस्पेंड, सरकार का सख्त संदेश

बिहार के प्रशासनिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई जब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक साथ 41 अंचल अधिकारियों (CO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कदम सिर्फ...

बिहार में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 41 अंचल अधिकारियों (CO) सस्पेंड, सरकार का सख्त संदेश

‎बिहार के प्रशासनिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई जब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक साथ 41 अंचल अधिकारियों (CO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कदम सिर्फ एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि उन अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश है जो सरकारी कार्यों और जनहित योजनाओं में लापरवाही बरत रहे थे।

‎‎इस तरह की गतिविधियां प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं

‎राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की कोताही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उन पर हड़ताल में शामिल होने, मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ में बाधा डालने और विभागीय कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।सरकार का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं और सीधे तौर पर आम जनता के काम को प्रभावित करती हैं।

‎अधिकारियों पर कई महत्वपूर्ण आरोप

सस्पेंड किए गए अधिकारियों पर कई महत्वपूर्ण आरोप लगाए गए हैं, जैसे राजस्व संग्रहण लक्ष्य पूरा न करना,उपयोगिता प्रमाणपत्र (UC) जमा नहीं करना, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाना, राष्ट्रीय स्तर के कार्य जैसे जनगणना 2027 में बाधा डालना,इन हीं आरोपों को सरकार ने बेहद गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई की है।

‎यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं होगी

‎सरकार ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं होगी। सभी 41 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी, जिसके बाद और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इससे इन अधिकारियों के करियर पर स्थायी प्रभाव पड़ने की संभावना है।इस कार्रवाई के बाद बिहार राजस्व सेवा महासंघ ‘बिरसा’ और ‘बिरसा यूनाइटेड’ के संयुक्त मोर्चा ने सरकार के फैसले को दमनकारी बताया है। उनका कहना है कि वे संवाद के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे।

‎लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति

‎बिहार सरकार की यह कार्रवाई प्रशासनिक सख्ती का संकेत है, जिससे साफ है कि अब लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों के विरोध के चलते आने वाले दिनों में सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच टकराव बढ़ने की संभावना भी नजर आ रही है।