खान सर के कोचिंग पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर को पुलिस ने उठाया, और कौन-कौन..?
राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर हुए हमले और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद और उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव शामिल हैं। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
DESWA DESK : राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर हुए हमले और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद और उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव शामिल हैं। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खान सर ने भी हमले का आरोप ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रोशन कुमार और उनके समर्थकों पर लगाया था। शुरू में यह कहा जा रहा था कि खान सर के कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और बवाल के दौरान फायरिंग भी हुई थी। लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
आपको बता दें कि चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कल रात अचानक भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला था। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैए जिसने सबको चौंका दिया है। वीडियो में दर्जनों लोग कोचिंग सेंटर के गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट करते और संस्थान पर ताबड़तोड़ ईंट.पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।
इस हिंसक झड़प और तोड़फोड़ के बाद खान सर के कोचिंग सेंटर को एहतियातन बंद कर दिया गया है। वहींए घटना से आक्रोशित और परेशान सैकड़ों छात्र.छात्राएं खान सर के घर के बाहर जुट गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। घटना के जो विजुअल्स सामने आए हैं, वे बेहद विचलित करने वाले हैं।
कुछ उपद्रवी तत्व कोचिंग सेंटर के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी ;गार्डद्ध को घेरकर पीटते हुए दिख रहे हैं। बचाव में उतरे अन्य कर्मियों पर भी पथराव किया गया। पथराव के कारण कोचिंग सेंटर की खिड़कियों और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क पर छात्रों के भारी हुजूम और बढ़ते तनाव को देखते हुए खान सर खुद अपने घर की बालकनी में आए। प्रदर्शनकारी छात्र.छात्राओं को शांत करने के लिए खान सर काफी भावुक नजर आए।
उन्होंने कई बार हाथ जोड़कर छात्रों से कानून हाथ में न लेने और तुरंत अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की। खान सर ने कहा.आप सभी शांत हो जाइए और अपने घर लौटिए। किसी भी समस्या का समाधान हिंसा या सड़क पर बैठने से नहीं होगा। प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है, कृपया आप लोग कानून को अपना काम करने दें।
उधर, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। कोचिंग सेंटर और खान सर के आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरी तोड़फोड़ और हंगामे के पीछे किन-किन लोगों का हाथ था।













