दिल्ली के इस होटल में लगी भीषण आग, दो दर्जन लोगों की गई जान, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक
दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने से आज सुबह लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई विदेशी भी शामिल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में अनेक लोगों की असामयिक मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
DESWA DESK : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने से आज सुबह लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई विदेशी भी शामिल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में अनेक लोगों की असामयिक मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है।
आपको बता दें कि आज सुबह आठ बजकर 50 मिनट में जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह छह मंजिला है और इसी में फ्लोरिस स्टे नाम का होटल चल रहा था। इसी होटल में बुधवार की सुबह आग लगने से दो दर्जन से अधिक लोगों के मौत की सूचना है। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है।
दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर आग लगी और देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों तक पहुंच गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत की छह से छलांग भी लगा दी। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे। बताया जा रहा है कि 40 लोगों को बचाया गया है, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
शुरूआती जांच में पता चला है कि आग छह मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने लेमन ग्रीन रेस्टारेंट में लगी और देखते ही देखते छह मंजिला फ्लोरिश स्टे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि यह होटल प्रेस एन्क्लेव रोड पर है और यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल एवं एम्स भी है।













