अभ्यर्थियों के आंदोलन का असर : बीपीएससी ने जारी किया टीआरई-4 का नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर एक सितंबर से आवेदन

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (टीआरई-4) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 32,388 पदों पर बहाली की जाएगी। लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का यह इंतजार अब खत्म हो गया है, हालांकि आयोग की ओर से अभी परीक्षा की तारीखों का एलान नहीं किया गया है।

अभ्यर्थियों के आंदोलन का असर : बीपीएससी ने जारी किया टीआरई-4 का नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर एक सितंबर से आवेदन

DESWA DESK : बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (टीआरई-4) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 32,388 पदों पर बहाली की जाएगी। लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का यह इंतजार अब खत्म हो गया है, हालांकि आयोग की ओर से अभी परीक्षा की तारीखों का एलान नहीं किया गया है।

एक सितंबर से फॉर्म भरे जाएंगे, और 30 सितंबर आखिरी तारीख तय की गई है। बीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत एक सितंबर से होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। टीआरई-4 में कुल 32,388 पदों पर बहाली होगी और अब परीक्षा तिथि की भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी। 

बता दें कि टीआरई-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन छात्र न्याय सत्याग्रह पर बैठे थे। छात्रों के बढ़ते दबाव और शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव की चेतावनी के बीच सरकार हरकत में आई। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को ही स्पष्ट संकेत दे दिए थे कि टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा और रिक्तियों की संख्या पूर्व में घोषित पदों से अधिक होगी। मंत्री के इस बयान के तुरंत बाद बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।