बांकीपुर उपचुनाव: सुस्त शुरुआत के बीच झड़प और हंगामे की आंच, किदवईपुरी में भिड़े भाजपा और जनसुराज के कार्यकर्ता

धीमी रफ्तार के बीच क्षेत्र के कई इलाकों से राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी और हंगामे की खबरें भी सामने आ रही हैं। किदवईपुरी स्थित बूथ-101 पर उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भाजपाद्ध और जनसुराज पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए। जनसुराज समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बूथ पर दबंगई कर वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भाजपा के पोलिंग एजेंटों द्वारा कुछ मतदाताओं की प्रामाणिकता पर आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और मतदान पुनः सुचारू कराया।

बांकीपुर उपचुनाव: सुस्त शुरुआत के बीच झड़प और हंगामे की आंच, किदवईपुरी में भिड़े भाजपा और जनसुराज के कार्यकर्ता

DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में आज सुबह से जारी मतदान में मतदाता सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच बूथों पर पहुंच रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई है। हालांकि शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार काफी धीमी दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे तक मात्र 4.61 फीसदी मतदान हुआ है, जो वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में इसी समय तक दर्ज किए गए 7.12 फीसदी मतदान से काफी कम है।

धीमी रफ्तार के बीच क्षेत्र के कई इलाकों से राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी और हंगामे की खबरें भी सामने आ रही हैं। किदवईपुरी स्थित बूथ-101 पर उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भाजपाद्ध और जनसुराज पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए। जनसुराज समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बूथ पर दबंगई कर वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भाजपा के पोलिंग एजेंटों द्वारा कुछ मतदाताओं की प्रामाणिकता पर आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और मतदान पुनः सुचारू कराया।

इसी बीचए पीएनटी कॉलोनी’ में भी जनसुराज कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बूथ के भीतर कुछ तत्व मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। दूसरी तरफ, भाजपा ने जनसुराज पर फर्जी वोटिंग कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के कड़े भौतिक सत्यापन को सख्ती से लागू करने की मांग की है। उधर, सुबह से ही क्षेत्र के कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मतदान करने के बाद कहा कि मैं 20 वर्षों से इसी बूथ पर वोट डाल रहा हूं। एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट देकर मुझे बेहद खुशी हुई। जनता नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और नितिन नवीन द्वारा किए गए विकास कार्यों पर ही मुहर लगाएगी। वहीं, भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने अपने पिता एवं वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी ठाकुर के साथ बूथ पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा जदयू विधायक श्याम रजक और मंत्री रामकृपाल यादव ने भी अपने.अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला।

इस उपचुनाव में मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा, महागठबंधन समर्थिस राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता और जनसुराज पार्टी के  प्रशांत किशोर के बीच मुख्य मुकाबला है। वहीं सभी बूूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हंगामे की सूचनाओं के बीच पटना के जिलाधिकारी ने बांकीपुर के मतदाताओं से निर्भीक होकर भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, तथा शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।