बांकीपुर में वोटिंग के बीच ईओयू का बड़ा एक्शन : सासाराम के कार्यपालक अभियंता पर कसा शिकंजा; छह ठिकानों पर रेड

भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहां राजधानी में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, वहीं दूसरी ओर ईओयू की टीमों ने सासाराम के लघु जल संसाधन विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के ठिकानों को खंगालना शुरू कर दिया है। ईओयू ने एक साथ उनके छह ठिकानों पर छापेमारी की है।

बांकीपुर में वोटिंग के बीच ईओयू का बड़ा एक्शन : सासाराम के कार्यपालक अभियंता पर कसा शिकंजा; छह ठिकानों पर रेड

DESWA DESK : भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहां राजधानी में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, वहीं दूसरी ओर ईओयू की टीमों ने सासाराम के लघु जल संसाधन विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के ठिकानों को खंगालना शुरू कर दिया है। ईओयू ने एक साथ उनके छह ठिकानों पर छापेमारी की है।

अभियंता के खिलाफ आय से 85 फीसदी अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर यह कार्रवाई की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा जुटाई गई प्राथमिक जानकारियों के अनुसार, कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के पास कुल लगभग 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति का साक्ष्य मिला है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से 85 प्रतिशत अधिक है। ईओयू की एफआईआर के बाद अदालत से वारंट हासिल कर विभिन्न टीमों को पांचों जिलों के लिए रवाना किया गया था।

ईओयू की टीमें एक साथ इंजीनियर के इन छह मुख्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दानापुर के आदमपुर स्थित वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट के साथ ही आशोपुर स्थित वीनस इम्पायर के फ्लैट में छापेमारी की गई है। इसके साथ ही, मुजफ्फरपुर में ससुराल में ईओयू की टीम ने छापेमारी की है।वहीं, सासाराम में कार्यपालक अभियंता के कार्यालय, डेहरी ऑन सोन में इंजीनियर के सरकारी आवास और बांका के पीपराडीह गांव स्थित पैतृक मकान पर भी ईओयू की टीम ने दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है। ठिकानों से मिले अचल संपत्तियों के कागजात, बैंक खातों, आभूषणों व नकद की बरामदगी को लेकर आधिकारिक ब्योरा रेड पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचारियों को सीधी चेतावनी और 36 घंटे में भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई के दावों के बीच ईओयू की इस कार्रवाई को प्रशासनिक हलके में बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। बांकीपुर उपचुनाव की गहमागहमी के बीच इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप का माहौल है।