जनसुनवाई से गायब मिले निशांत समेत ये मंत्री, नीतीश ने स्वयं संभाली कमान, कहा-चिंता मत कीजिए..मैं हूं ना

 दरअसल, आज जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मंत्री रत्नेश सदा और दामोदर रावत को जनता की समस्याएं सुननीं थीं और उसका निराकरण करना था, लेकिन जब नीतीश कुमार आज अचानक जेडीयू दफ्तार पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। ये देखकर नीतीश कुमार हैरान रह गए और तीनों मंत्रियों की जमकर क्लास लगा दी। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई कक्ष में स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निपटारे का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।

जनसुनवाई से गायब मिले निशांत समेत ये मंत्री, नीतीश ने स्वयं संभाली कमान, कहा-चिंता मत कीजिए..मैं हूं ना

DESWA DESK : जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई की खानापूर्ति हो रही है। संबंधित मंत्री लोगों की समस्याओं के  प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। जी हां! यह हम नहीं कह रहे, बल्कि नीतीश कुमार के औचक जेडीयू कार्यालय पहुंचने से इसका भांडा फूटा और नीतीश कुमार को खुद कमान संभालनी पड़ी।

 दरअसल, आज जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मंत्री रत्नेश सदा और दामोदर रावत को जनता की समस्याएं सुननीं थीं और उसका निराकरण करना था, लेकिन जब नीतीश कुमार आज अचानक जेडीयू दफ्तार पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। ये देखकर नीतीश कुमार हैरान रह गए और तीनों मंत्रियों की जमकर क्लास लगा दी। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई कक्ष में स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निपटारे का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।

 निशांत कुमार का भी जनसुनवाई में मौजूद ना होना और नीतीश कुमार का स्वयं लोगों की समस्याएं सुनना आज राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना रहा। आज साढ़े ग्यारह बजे सुबह से मंत्री अशोक चौधरी, डॉ. श्वेता गुप्ता और मदन सहनी को भी जनसुनवाई में शामिल होना था, लेकिन ये लोग भी जदयू कार्यालय में नजर नहीं आए।

जब अशोक चौधरी को पूर्व सीएम नीतीश के आने की जानकारी मिली तो वे भागे-भागे जदयू कार्यालय पहुंचे, लेकिन नीतीश कुमार की गाड़ी आगे बढ़ती रही और उनकी नाराजगी साफ नजर आई। इस दौरान नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि चिंता मत कीजिए, मैं हूं ना, बिहार में सबकुछ बेहतर होगा।