छपरा कचहरी स्टेशन पर मौर्य, बाघ एवं लिच्छवी एक्सप्रेस का फिर होगा ठहराव, सिवान से पटना के लिए डीएमयू

सांसद रूडी छपरा कचहरी स्टेशन पर कोरोना काल से बंद मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस एवं लिच्छवी एक्सप्रेस के ठहराव को पुनः बहाल करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही कामायनी एक्सप्रेस एवं बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को छपरा तक विस्तारित करने तथा छपरा, सिवान एवं बलिया से पटना के लिए कार्यालय समय के अनुरूप डीएमयू, मेमू सेवा शुरू करने पर भी विमर्श करेंगे।

छपरा कचहरी स्टेशन पर मौर्य, बाघ एवं लिच्छवी एक्सप्रेस का फिर होगा ठहराव, सिवान से पटना के लिए डीएमयू

DESWA DESK : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की मंडलीय संसदीय समिति की बैठक आज वाराणसी में आयोजित होगी, जिसमें सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी भाग लेंगे। बैठक में सारण क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण रेल एवं यात्री सुविधा संबंधी विषय उठाए जाएंगे।

सांसद रूडी छपरा कचहरी स्टेशन पर कोरोना काल से बंद मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस एवं लिच्छवी एक्सप्रेस के ठहराव को पुनः बहाल करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही कामायनी एक्सप्रेस एवं बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को छपरा तक विस्तारित करने तथा छपरा, सिवान एवं बलिया से पटना के लिए कार्यालय समय के अनुरूप डीएमयू, मेमू सेवा शुरू करने पर भी विमर्श करेंगे।

बैठक में छपरा जंक्शन के समग्र विकास पर विशेष चर्चा होगी। सांसद रूडी प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 पर लिफ्ट, रैम्प, फुट ओवरब्रिज विस्तार, एसी लाउंज, यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा पूर्व में प्रस्तावित लगभग 450 करोड़ रुपये की री-मॉडलिंग योजना को आगे बढ़ाने की मांग करेंगे।

 इसके अतिरिक्त रिविलगंज-मुक्तिनाथ धाम मार्ग के पुनर्निर्माण, स्टेशन सलाहकार समिति के गठन, रेलवे कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला आवास निर्माण, रेलवे भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण मुक्ति, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया की सुव्यवस्थित व्यवस्था जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

सांसद रूडी ने कहा कि सारण क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और लंबित परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और बैठक में क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं पर विशेष चर्चा होगी।