JDU जॉइन करने के बाद मां को याद कर भावुक हुए निशांत कुमार, कंकड़बाग पहुंचे...किया नमन, बोले- उनका आशीर्वाद बना रहे

बिहार की राजनीति में नई पारी की शुरुआत कर चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। जदयू की सदस्यता लेने के एक दिन बाद सोमवार को निशांत पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।माल्यार्पण के बाद भावुक होते हुए निशांत कुमार ने कहा, “यहां मेरी मां....

JDU जॉइन करने के बाद मां को याद कर भावुक हुए निशांत कुमार, कंकड़बाग पहुंचे...किया नमन, बोले- उनका आशीर्वाद बना रहे

बिहार की राजनीति में नई पारी की शुरुआत कर चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। जदयू की सदस्यता लेने के एक दिन बाद सोमवार को निशांत पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।माल्यार्पण के बाद भावुक होते हुए निशांत कुमार ने कहा, “यहां मेरी मां की प्रतिमा है, माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी महसूस होती है, अगर वो रहतीं तो और अच्छा होता।”

सभी 38 जिलों का दौरा करने की योजना
निशांत ने आगे कहा कि वे जल्द ही बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी यात्रा को लेकर तैयारी और योजना बनाई जा रही है।इस दौरान निशांत कुमार ने T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर भी खुशी जताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।पत्रकारों ने जब उनसे यह सवाल किया कि कुछ कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, तो निशांत कुमार इस सवाल का जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए।

राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है
बता दें कि रविवार यानी 8 मार्च को जदयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा था कि वे पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे पिताजी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार और देश की जनता से अपील है कि वे पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।”जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार  की तरह हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन करते नजर आए।