नीतीश-सम्राट मुलाकात के बाद सियासी हलचल, आज पहली कैबिनेट में बड़े फैसले संभव

बिहार की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे से लौटते ही बड़ा सियासी संकेत दिया है। राजधानी..

नीतीश-सम्राट मुलाकात के बाद सियासी हलचल, आज पहली कैबिनेट में बड़े फैसले संभव

बिहार की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे से लौटते ही बड़ा सियासी संकेत दिया है। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें अब चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस मुलाकात की तस्वीरों में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री सिर झुकाकर उनका अभिवादन करते दिखे। सियासी जानकार इस मुलाकात को नई सरकार के शक्ति संतुलन और रणनीति के लिहाज से काफी अहम मान रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा ...

इधर, नई सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज (बुधवार) शाम 6 बजे होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में रोजगार, युवाओं और विकास से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार शुरुआत में ही बड़े फैसलों के जरिए मजबूत संदेश देने की तैयारी में है। जानकारी के लिे बता दें कि 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राज्य के विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मिला है। 

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय भी गए

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के दफ्तर भी पहुंचे और वहां शीर्ष पदाधिकारियों से बातचीत की। इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय भी गए, जहां उनकी मुलाकात नितिन नवीन से हुई। सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लगी और सूची को फाइनल किया गया।

नई सरकार के लिए यह पहला बड़ा इम्तिहान 

बता दें कि अब सभी की नजर आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी है। माना जा रहा है कि सरकार युवाओं को साधने के लिए रोजगार से जुड़े फैसले ले सकती है, साथ ही विकास योजनाओं को भी रफ्तार देने का रोडमैप सामने आ सकता है। बता दें कि नई सरकार के लिए यह पहला बड़ा इम्तिहान है। शुरुआती फैसले ही तय करेंगे कि सम्राट सरकार आने वाले समय में किस दिशा में आगे बढ़ेगी और जनता के बीच कैसी छवि बनाएगी।