“महिलाओं पर बयान” से सियासी घमासान: पप्पू यादव अड़े, अनंत सिंह हमलावर

बिहार की सियासत में इन दिनों एक बयान ने जबरदस्त राजनीतिक घमासान खड़ा कर दिया है। पूर्णिया के सांसद Pappu Yadav अपने विवादित बयान..

“महिलाओं पर बयान” से सियासी घमासान: पप्पू यादव अड़े, अनंत सिंह हमलावर

बिहार की सियासत में इन दिनों एक बयान ने जबरदस्त राजनीतिक घमासान खड़ा कर दिया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अपने विवादित बयान पर कायम हैं, वहीं मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने उन पर तीखा हमला बोला है। इस बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है। दरअसल, हाल ही में पप्पू यादव ने कहा था कि महिलाओं की राजनीति में एंट्री “बिना समझौते के आसान नहीं होती।” इस बयान के सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया। हालांकि विरोध के बावजूद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि वे अपने बयान से पीछे नहीं हटेंगे।

‎असल सम्मान आज भी नहीं मिला है

‎उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि समाज की सच्चाई को सामने लाने के लिए था। उनके मुताबिक, “समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा तो दिया जाता है, लेकिन असल सम्मान आज भी नहीं मिला है और शोषण जारी है।”महिला आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस पर भी पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस नोटिस को “रद्दी की टोकरी” में फेंक दिया। इस बयान ने विवाद को और भड़का दिया है।

‎‎उन्हें अपनी पत्नी से पूछना चाहिए कि वे राजनीति में कैसे आईं

‎इधर, इस बयान पर मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई नेता महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करता है, तो उसे पहले अपने घर से जवाब देना चाहिए।अनंत सिंह ने कहा, “दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपनी पत्नी से पूछना चाहिए कि वे राजनीति में कैसे आईं।” बता दें कि अनंत सिंह के इस बयान के बाद सियासी टकराव और तेज हो गया है।