बापू सभागार में पान महासम्मेलन, तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला,बोले- लालू जी लड़ना पसंद किए..चाचा झुकना

राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित पान महासम्मेलन आज राजनीतिक और सामाजिक दोनों लिहाज़ से चर्चा का केंद्र बन गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए, जहां महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। मंच पर मदन मोहन झा, आईपी गुप्ता समेत कई....

बापू सभागार में पान महासम्मेलन, तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला,बोले- लालू जी लड़ना पसंद किए..चाचा झुकना

राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित पान महासम्मेलन आज राजनीतिक और सामाजिक दोनों लिहाज़ से चर्चा का केंद्र बन गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए, जहां महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी आरती उतारकर भव्य स्वागत किया।
मंच पर मदन मोहन झा, आईपी गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता और वीरांगना झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें चांदी की गदा भेंट की गई। कार्यक्रम का खास आकर्षण वह ऐतिहासिक तलवार रही, जिसे मंगल सिंह अपने साथ लाए थे। मंगल सिंह अपने साथ 1857 की लड़ाई के दौरान वीरांगना झलकारी बाई की तलवार लेकर आए थे। 

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया था
कार्यक्रम के आयोजक और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर मदन मोहन झा ने व्यस्तता का हवाला देते हुए खेद जताया। वहीं अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने सामाजिक न्याय और आरक्षण के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को जब तक पर्याप्त आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक उन्हें मुख्यधारा में लाना मुश्किल रहेगा।तेजस्वी ने 90 के दशक के सामाजिक बदलावों का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद यादव के दौर को याद किया और कहा कि अब पिछड़े, अति पिछड़े और दलित समाज के साथ अन्याय होने पर उनकी पार्टी मजबूती से खड़ी रहेगी।

चुनाव का  रिजल्ट .. असली रिजल्ट नहीं 
चुनाव परिणामों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि चुनाव का जो रिजल्ट था, वो असली रिजल्ट नहीं था। वो मशीन का रिजल्ट था। हम लोग को वोट मिला 1 करोड़ 90 लाख, बैलेट पेपर में हम लोग 145 सीट जीते, लेकिन मशीन में 200 सीट हार गए। ये लोकतंत्र नहीं, मशीन तंत्र और धन तंत्र की जीत है।'तेजस्वी ने आगे कहा, 'ये लोग 10-10 हजार बांट रहे थे, अब काहे नहीं 2 लाख दे रहे हैं। बिजली फ्री देने का वादा किए, अब रेट ही बढ़ा दिए। तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये भाजपा वाले पिछड़ों का पार्टी नहीं देखना चाहते हैं।

 5 लाख से ज्यादा नौकरी 
उन्होंने आगे कहा कि  हम लोग सरकार मे थे तो 5 लाख से ज्यादा नौकरी दिए थे। अब ये लोग युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। बिहार मे प्राथमिक और माध्यमिक 76 हजार विद्यालय है, लेकिन एक भी संगीत टीचर नहीं है। फिर भी लगभग 160 करोड़ का ढोलक तबला सरकार खरीद लिया है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘जब तक दवाई, सिंचाई, सुनवाई का सरकार नहीं लाएंगे, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। जब लालू जी नहीं झुके, कोई समझौता नहीं किया। चाचा झुकना पसंद किए, लालू जी लड़ना पसंद किए। आप लोग के आरक्षण के लिए हम लोग पटना से लेकर दिल्ली तक सदन में आवाज उठाएंगे।'

आईपी गुप्ता का शक्ति प्रदर्शन
आईपी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी भले ही नई हो, लेकिन उसकी ताकत आज बापू सभागार में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस 13 अप्रैल को होता है, लेकिन सभागार की अनुपलब्धता के कारण इस बार 12 अप्रैल को ही कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि देश के कई राज्यों—तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, असम, केरल और हैदराबाद—से कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे।