RJD से बाहर होने के बाद रितु जायसवाल की BJP में एंट्री, बोलीं -उन्हें ट्रोल किया जा सकता है
बिहार की सियासत में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां परिहार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुकीं Ritu Jaiswal अब आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल..
बिहार की सियासत में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां परिहार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुकीं Ritu Jaiswal अब आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं।मंगलवार को पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्हें “बागी” कहा गया था
बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि उनके पुराने बयानों और वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा सकता है, लेकिन वह किसी दबाव से पीछे हटने वाली नहीं हैं। उन्होंने अपने फैसले को राष्ट्रहित और विकास से जुड़ा बताया।रितु जायसवाल ने कहा कि जब उन्होंने परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था, तब उन्हें “बागी” कहा गया था, लेकिन जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने दावा किया कि करीब 65 हजार वोट उन्हें मिले, जो जनता के भरोसे को दर्शाता है।
आरजेडी पर तीखा हमला
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और बीजेपी की विचारधारा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है।इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु जायसवाल का स्वागत करते हुए आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है और दूसरे दलों के कई नेता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर शामिल हो रहे हैं।
परिहार सीट से रितु जायसवाल का टिकट काट दिया था
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने परिहार सीट से रितु जायसवाल का टिकट काट दिया था और वहां से रामचंद्र पूर्वे की बहू को उम्मीदवार बनाया गया था। इसके बाद नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा।हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उन्होंने लगभग 65 हजार वोट हासिल किए थे। राजनीतिक हलकों में माना गया कि उनके चुनाव लड़ने से आरजेडी उम्मीदवार को नुकसान हुआ था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था।













