Anant Ambani Birthday:अनंत अंबानी के जन्मदिन पर मैथिली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुति में डूबा अंबानी परिवार

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन इस बार सिर्फ एक भव्य समारोह नहीं, बल्कि आध्यात्मिक माहौल से सराबोर एक यादगार आयोजन बन गया। गुजरात के जामनगर में 10 अप्रैल को आयोजित इस खास मौके पर भजन संध्या ने सभी का दिल जीत लिया।इस कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण रहीं बिहार की लोक गायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ,.....

Anant Ambani Birthday:अनंत अंबानी के जन्मदिन पर मैथिली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुति में डूबा अंबानी परिवार

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन इस बार सिर्फ एक भव्य समारोह नहीं, बल्कि आध्यात्मिक माहौल से सराबोर एक यादगार आयोजन बन गया। गुजरात के जामनगर में 10 अप्रैल को आयोजित इस खास मौके पर भजन संध्या ने सभी का दिल जीत लिया।इस कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण रहीं बिहार की लोक गायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से पूरे माहौल को भक्ति में रंग दिया। जैसे ही उन्होंने मंच पर “राधिका गोरी से” जैसे लोकप्रिय भजन की प्रस्तुति दी, वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया।

मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत पूरा अंबानी परिवार भजनों की धुन पर झूमता नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर भक्ति, सादगी और आस्था की झलक साफ दिखाई दे रही है।इस भव्य आयोजन में फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की, लेकिन भजन संध्या ने पूरे कार्यक्रम को एक अलग ही पहचान दे दी। मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि बिहार की मिट्टी से निकली प्रतिभा आज देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना रही है।

बिहार के लिए भी यह पल गर्व का विषय 
गौरतलब है कि अंबानी परिवार अपनी धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। गणेशोत्सव से लेकर नवरात्रि तक, हर पर्व को वे पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ मनाते हैं। ऐसे में अनंत अंबानी के जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन इस परंपरा को और मजबूत करता दिखा।बिहार के लिए भी यह पल गर्व का विषय है, जब एक लोक गायिका न सिर्फ अपनी कला से बल्कि जनप्रतिनिधि के रूप में भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।