नीतीश सरकार में बड़ा ट्विस्ट,निशांत कुमार ने ठुकराया डिप्टी सीएम पद! ,मान मनौवल में जुटे कई दिग्गज

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जारी हलचल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सत्ता परिवर्तन को लेकर बना सस्पेंस अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और संकेत साफ हैं कि खरमास के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अभी भी बरकरार है, आखिर बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी? इस राजनीतिक उठापटक के बीच एक अहम खबर भी सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के.....

नीतीश सरकार में बड़ा ट्विस्ट,निशांत कुमार ने ठुकराया डिप्टी सीएम पद! ,मान मनौवल में जुटे कई दिग्गज

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जारी हलचल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सत्ता परिवर्तन को लेकर बना सस्पेंस अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और संकेत साफ हैं कि खरमास के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अभी भी बरकरार है, आखिर बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी? इस राजनीतिक उठापटक के बीच एक अहम खबर भी सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम बनने से साफ इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, निशांत फिलहाल किसी भी सरकारी पद को स्वीकार करने के इच्छुक नहीं हैं और अगले एक साल तक राज्य भ्रमण पर ध्यान देना चाहते हैं। जदयू के कई वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन पार्टी ने इस स्थिति को देखते हुए प्लान-B भी तैयार रखा है।

आज सीएम हाउस में अहम बैठक, 48 घंटे में बड़ा फैसला
सूत्रों के अनुसार, आज मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें सरकार गठन को लेकर कई अहम फैसलों पर अंतिम मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे के भीतर नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। इस बैठक में मंत्रिमंडल के आकार, जातीय और राजनीतिक संतुलन, और नए-पुराने चेहरों के समावेश जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में बेहद अहम मानी जा रही है।

इन नेताओं की मौजूदगी में तय होगा सरकार का खाका
बैठक में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र यादव समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। इन बैठकों के जरिए नई सरकार का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। वहीं 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद उनके इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा।

शिवराज चौहान होंगे पर्यवेक्षक, 15 अप्रैल को शपथ संभव
इस पूरी प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान  को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान और शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस बार मुख्यमंत्री पद बीजेपी के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है।

 दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा 
वहीं  नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जो जेडीयू कोटे से होंगे। हालांकि, निशांत कुमार के इनकार के बाद पार्टी अब अन्य सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। अगर वे नहीं मानते हैं, तो जेडीयू दो अलग-अलग वर्गों से डिप्टी सीएम बनाकर संतुलन साध सकती है। बता दें कि बिहार की राजनीति फिलहाल निर्णायक दौर में है, जहां हर बैठक और हर फैसला सत्ता की नई तस्वीर तय करेगा। अब सबकी नजरें अगले 48 घंटों पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।