जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की और बढ़ी मुश्किलें, अब जमीन विवाद मामले में सीआईडी की एंट्री

गोपालगंज जिले के कुचायकोट से जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की मुश्किलें और बढ़ गई है। 16 एकड़ जमीन विवाद मामले में अब सीआईडी की एंट्री हुई है। सरकार ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है। अब कुचायकोट थाने में दर्ज जमीन विवाद मामले की जांच सीआईडी करेगी।

जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की और बढ़ी मुश्किलें, अब जमीन विवाद मामले में सीआईडी की एंट्री

DESWA DESK : गोपालगंज जिले के कुचायकोट से जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की मुश्किलें और बढ़ गई है। 16 एकड़ जमीन विवाद मामले में अब सीआईडी की एंट्री हुई है। सरकार ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है। अब कुचायकोट थाने में दर्ज जमीन विवाद मामले की जांच सीआईडी करेगी।

इस मामले में ना सिर्फ जेडीयू विधायक अरमेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, बल्कि उनके भाई कुख्यात सतीश पांडेय, उनके सीएम चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल तिवारी समेत कई बड़े रसूख वाले लोगों का नाम शामिल है। 

बताया जा रहा है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को हटाकर इस मामले को सीआईडी के हवाले कर दिया गया है। अबतक इस पूरे मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी। एसपी विनय तिवारी ने भी इस मामले में कड़ा रूख अख्तियार किया था। लेकिन, अब स्थानीय पुलिस की भूमिका ही समाप्त कर दी गई है। 

दरअसल, पूरा मामला जिले में काफी चर्चित रहा है और इसमें जेडीयू विधायक समेत कई रसूखदार लोग शामिल रहे हैं, इसलिए बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच के लिए पूरे मामले को सीआईडी के विशेष विंग के हवाले कर दिया गया है ताकि बिना किसी दबाव के इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

 जांच एजेंसी अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वित्तीनय लेने-देन, साक्ष्य और गवाहों के बयान खंगालने में जुट गई है।