बिहार में नई सरकार की टीम: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर बने डिप्टी CM,महिलाओं और युवाओं को भी मिली जगह

बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में नई नीतीश सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता समारोह में उपस्थित रहे।74 वर्षीय नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। जैसे ही उन्होंने शपथ ली, पूरा गांधी मैदान “नीतीश कुमार जिंदाबाद.............

बिहार में नई सरकार की टीम: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर बने डिप्टी CM,महिलाओं और युवाओं को भी मिली जगह

बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में नई नीतीश सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता समारोह में उपस्थित रहे।74 वर्षीय नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। जैसे ही उन्होंने शपथ ली, पूरा गांधी मैदान “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।उनके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली। दोनों को एक बार फिर बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर
नीतीश कुमार पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने, हालांकि उनकी सरकार मात्र 8 दिनों में गिर गई। वर्ष 2005 में वे फिर सत्ता में आए और 2014 तक लगातार मुख्यमंत्री रहे। 2014 लोकसभा चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद वे दोबारा मुख्यमंत्री पद पर लौट आए।

नई कैबिनेट में अनुभव और नए चेहरों का संतुलन
नई एनडीए सरकार की कैबिनेट में इस बार पुराने व नए दोनों तरह के चेहरों को शामिल किया गया है।सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से उप मुख्यमंत्री बने हैं। कैबिनेट में कुल तीन महिलाओं को जगह दी गई है। ये हैं- लेशी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह।  इसके अलावा एलजेपी (रामविलास) के 2 मंत्री, हम (HAM) का 1 मंत्री और आरएलएम का 1 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

इन मंत्रियों ने ली शपथ 
सीएम नीतीश के साथ ही साथ इन नेताओं ने भी शपथ लिया-  सम्राट चौधरी (BJP),विजय कुमार सिन्हा (BJP),विजय कुमार चौधरी (JDU),बिजेन्द्र प्रसाद यादव (JDU),श्रवण कुमार (JDU),मंगल पांडेय (BJP),डॉ0 दिलीप कुमार जायसवाल (BJP),अशोक चौधरी (JDU)सस,,लेशी सिंह (JDU),मदन सहनी (JDU),नितिन नवीन (BJP),राम कृपाल यादव (BJP),संतोष कुमार सुमन (हम),सुनील कुमार (JDU),मो0 जमा खान (JDU),संजय सिंह टाइगर (BJP),अरुण शंकर प्रसाद (BJP),सुरेन्द्र मेहता (BJP),नारायण प्रसाद (BJP),रमा निषाद (BJP),लखेंद्र कुमार चौहान (BJP),सुश्री श्रेयसी सिंह (BJP),प्रमोद कुमार (BJP),संजय कुमार (एलजेपी आर),,संजय कुमार सिंह (एलजेपी आर),दीपक प्रकाश (आरएलम) ।