संगीत जगत को बड़ा झटका: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज गायिका शा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। दिग्गज कलाकारों से लेकर उनके चाहने वालों तक, हर किसी की आंखें नम हैं और दिल भारी हो उठा है। आशा भोसले ने अपनी आवाज़....

संगीत जगत को बड़ा झटका: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज गायिका शा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। दिग्गज कलाकारों से लेकर उनके चाहने वालों तक, हर किसी की आंखें नम हैं और दिल भारी हो उठा है। आशा भोसले ने अपनी आवाज़ से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया और संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे। उनके निधन से संगीत जगत को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकेगी।

अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा
बता दें कि आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने सिंगर के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा। आनंद भोसले ने कहा मेरी मां का आज देहांत हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

12 हजार से ज्यादा गाना 
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने करियर में 14 भाषाओं में 12000 से अधिक गाने गाया है। जिनमें 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।  उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है।