Rural Bihar Safety:ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा का बड़ा कदम: 38 जिलों में 26 हजार से ज्यादा जेब्रा क्रॉसिंग तैयार

ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा और अहम कदम उठाया है। अब गांवों में भी शहरों जैसी सुरक्षित सड़क व्यवस्था की झलक देखने को मिल रही है। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह पहल खासतौर पर उन स्थानों पर लागू की गई है, जहां लोगों की आवाजाही....

Rural Bihar Safety:ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा का बड़ा कदम: 38 जिलों में 26 हजार से ज्यादा जेब्रा क्रॉसिंग तैयार

ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा और अहम कदम उठाया है। अब गांवों में भी शहरों जैसी सुरक्षित सड़क व्यवस्था की झलक देखने को मिल रही है। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
यह पहल खासतौर पर उन स्थानों पर लागू की गई है, जहां लोगों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है—जैसे स्कूल, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल। सरकार का मानना है कि इस कदम से पैदल चलने वालों को सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

 रम्बल स्ट्रिप और स्पीड कंट्रोल जैसे उपाय भी लागू 
ग्रामीण कार्य विभाग ने इस अभियान को मिशन मोड में पूरा किया है। सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि जेब्रा क्रॉसिंग की नियमित निगरानी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके अलावा, जिन क्षेत्रों को हादसों के लिहाज से संवेदनशील माना गया है, वहां रम्बल स्ट्रिप और स्पीड कंट्रोल जैसे उपाय भी लागू किए गए हैं। इसका उद्देश्य साफ है तेज रफ्तार पर नियंत्रण और आम लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

सड़क सुरक्षा अब केवल शहरों तक सीमित नहीं
यह पहल सरकार की ग्राउंड कनेक्ट नीति को और मजबूत करती है और यह संदेश देती है कि सड़क सुरक्षा अब केवल शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों की भी उतनी ही बड़ी जरूरत है।अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह पहल जमीन पर कितनी प्रभावी साबित होती है और क्या वाकई ग्रामीण इलाकों में सड़क हादसों में कमी आती है। फिलहाल, यह कदम आम जनता के बीच एक सकारात्मक संकेत जरूर दे रहा है।