Pawan Singh - Jyoti Singh divorce case:,ज्योति सिंह का छलका दर्द,कहा-मुझे मरकर देवी नहीं बनना
भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला अब और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट में दिए गए बयान के बाद पहली बार ज्योति सिंह ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। 25 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना....
भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला अब और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट में दिए गए बयान के बाद पहली बार ज्योति सिंह ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। 25 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उन्होंने यह भी दावा किया कि ज्योति ने उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश की, और अब दोनों के साथ रहने की कोई संभावना नहीं बची है।
ज्योति सिंह का पहला रिएक्शन
पवन सिंह के आरोपों के बाद ज्योति सिंह ने करीब 3 मिनट का वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि एक रिश्ते के टूट जाने का मतलब जिंदगी खत्म करना नहीं होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा "मुझे मरकर देवी नहीं बनना है"। बता दें कि यह बयान उस संदर्भ में आया जब पवन सिंह ने एक रियलिटी शो में अपनी पहली पत्नी को देवी बताया था।वहीं हाल ही में ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया "जान गइनी ऐ हो जान, प्यार नईखे लिखल हाथ के लकीर में..."पहले उन्होंने इस गाने को पवन सिंह का बताया, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि यह गाना खेसारी लाल यादव का है। ट्रोलिंग के बाद उन्होंने माफी भी मांगी और कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी।
सॉरी मुझे पता नहीं था
ज्योति सिंह ने यह लिखा कि सॉरी मुझे पता नहीं था, ये गाना खेसारी भइया का है। गाना-गाना होता है और कलाकार तो कलाकार होता है लेकिन यूजर्स लगातार तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे। लगातार ट्रोलिंग से परेशान ज्योति सिंह यूजर्स को सफाई देने लाइव आईं थीं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था कि एक गाने को लेकर इतना बवाल हो जाएगा। मैंने इस चीज के लिए माफी भी मांगी थी। मुझसे गलती हुई है। उन्होंने आगे बताया कि मैं इतना भोजपुरी नहीं सुनती हूं। मुझे सच में आईडिया नहीं था कि वह खेसारी भैया का गाना है। मुझे लगा कि वो मेरे पतिदेव का गाना है। अगर किसी को बुरा लगा है तो मैं उसके लिए माफी मांग रही हूं।
8 साल से मैंने क्या झेला है..नहीं देखा है
ज्योति सिंह ने कहा, 8 साल से मैंने क्या झेला है, क्या ताने सुने हैं, यह किसी ने नहीं देखा है। आप लोगों की हरकतों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपने मां-बाप के लिए जी रही हूं। इसलिए आप लोगों को कमेंट करने से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूजर्स जिस तरीके से कमेंट कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उनके घर में मां-बहन नहीं है। मैं घूमने जाती हूं तो कहा जाता है कि इसीलिए पवन सिंह मुझे छोड़ रहे हैं क्योंकि मैं घूम रही हूं। मैं रोती हूं तो कहा जाता है कि सिंपैथी गेन कर रही हूं। मैं हंसती हूं तो कहा जाता है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है, मैं खुश हूं। अब आप लोग क्या चाहते हैं कि क्या मैं मर जाऊं। मर जाऊंगी तो देवी कहलाने लगूंगी। वैसी देवी मुझे नहीं कहलाना है।













