AAP में बड़ी टूट पर Tejashwi Yadav का तंज—जो डरा और बिक गया...वही BJP में गया
बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के कई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला...
बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के कई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने दल बदलने वाले नेताओं की नीयत और विचारधारा पर सवाल उठाए।पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा में वही लोग शामिल हो रहे हैं जो या तो जांच एजेंसियों से डर गए हैं या फिर “बिक” चुके हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो नेता अपनी विचारधारा पर टिके नहीं रह सकते, वही रास्ता बदल रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने AAP को नसीहत देते हुए कहा...
बता दें कि राघव चड्डा समेत AAP के कई राज्यसभा सांसदों ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। खबरों के मुताबिक, अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी इस बदलाव का हिस्सा बने हैं।तेजस्वी यादव ने AAP को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं की पहचान पहले ही कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सांसदों के जाने से कोई बड़ा राजनीतिक असर नहीं पड़ेगा।
राघव चड्डा पर तेजस्वी यादव का तंज
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब AAP के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब राघव चड्डा विदेश में थे। बता दें कि AAP में इस टूट के बाद राज्यसभा में पार्टी की ताकत काफी कम हो गई है। अब पार्टी के पास गिने-चुने सांसद ही बचे हैं, जिनमें संजय सिंह जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं।
10 में से 7 राज्यसभा सांसद टूट गए
बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शुक्रवार को बड़ी टूट हुई। पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद टूट गए। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी जॉइन कर ली। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब में भाजपा का कोई नेता नहीं है, इसलिए भाजपा ने AAP को तोड़ा है। पार्टी ने इसे गद्दारी करार दिया और कहा कि आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। बता दें कि भाजपा में जाने वाले 7 में से 6 राज्यसभा सांसद पंजाब से संसद के सदस्य हैं।













