बिना परमिट और रूट उल्लंघन पर सख्ती, परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; भागलपुर में भी जुर्माना
राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में लिए गए फैसलों के बाद परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना वैध परमिट, रूट उल्लंघन और नियमों के विरुद्ध...
राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में लिए गए फैसलों के बाद परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना वैध परमिट, रूट उल्लंघन और नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहनों को चिन्हित कर दंडित किया जा रहा है।परिवहन विभाग ने सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जुर्माना वसूली का आदेश DTO को दिया गया
बता दें कि भागलपुर जिले में भी इस अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, एक वाहन परमिट से अलग रूट पर संचालित पाया गया। वाहन संख्या BR10PA-2804 के स्वामी मृत्युंजय प्रसाद सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दिनों के अवैध परिचालन के आधार पर जुर्माना वसूली का आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को दिया गया है।
जांच अभियान तेज
परिवहन विभाग ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।बस स्टैंड, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर जांच तेज करने को कहा गया है। विभाग के अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विभाग ने दी सख्त चेतावनी
विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए साफ किया है कि बिना परमिट वाहन संचालन,ओवरलोडिंग,रूट उल्लंघन,फर्जी कागजात जैसे मामलों में भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही वाहन जब्ती और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जिलावार कार्रवाई
बता दें कि राज्य स्तर पर हुई कार्रवाई में मुजफ्फरपुर – 64 वाहन स्वामियों पर कार्रवाई हुई है। वहीं पटना के 15 ,बेगूसराय के १३,छपरा –के14 ,सिवान के 8 ,नालंदा और सहरसा के 6-6 ,वैशाली के 5 ,मधेपुरा और अररिया के 4-4 वाहन स्वामियों पर कार्रवाई हुई है।इसके अलावा गया, दरभंगा, समस्तीपुर और कटिहार समेत अन्य जिलों में भी कार्रवाई की गई है।













