पटना में आज बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, बापू सभागार से निकलेगा आक्रोश मार्च; ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव

महिला आरक्षण बिल को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी पटना में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। यह आक्रोश मार्च बापू सभागार से निकाला जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी...

पटना में आज बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, बापू सभागार से निकलेगा आक्रोश मार्च; ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव

महिला आरक्षण बिल को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी पटना में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। यह आक्रोश मार्च बापू सभागार से निकाला जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान शहर में भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है। सुबह 6 बजे से लेकर प्रदर्शन समाप्त होने तक कई मार्गों पर बदलाव लागू रहेगा।

‎‎पुलिस ने आम लोगों से की अपील

‎पटना ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। हालांकि, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

‎ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर रहेगा असर

‎गांधी मैदान के आसपास कॉमर्शियल वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा) का परिचालन बंद रहेगा।

‎दानापुर से आने वाले वाहन पुलिस लाइन तिराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।

‎गायघाट से अशोक राजपथ होते हुए गांधी मैदान जाने वाले ऑटो का रूट बदला जाएगा।

‎एक्जीविशन रोड से गांधी मैदान की ओर ऑटो नहीं जा सकेंगे।

‎एसपी वर्मा रोड से आने वाले वाहन स्वामीनंदन तिराहे से वापस होंगे।

‎बुद्धमार्ग, टीएन बनर्जी पथ, बैंक रोड समेत कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

‎मछुआ टोली से बारीपथ और ठाकुरबाड़ी मोड़ तक भी यातायात प्रभावित रहेगा।