कात्यायनी का 3rd बर्थडे आज, तेजस्वी यादव के घर खुशियों का माहौल,राबड़ी आवास के बाहर लगा शानदार पोस्टर
बिहार की राजनीति से इतर आज एक पारिवारिक खुशखबरी चर्चा में है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर राजधानी पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों द्वारा एक भव्य और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है, जो राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पोस्टर में तेजस्वी यादव उनकी पत्नी राजश्री यादव और ....
बिहार की राजनीति से इतर आज एक पारिवारिक खुशखबरी चर्चा में है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर राजधानी पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों द्वारा एक भव्य और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है, जो राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पोस्टर में तेजस्वी यादव उनकी पत्नी राजश्री यादव और उनके दोनों बच्चे बेटी कात्यायनी और बेटा इराज नजर आ रहे हैं। समर्थकों ने इस पोस्टर के जरिए कात्यायनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्टर देखने के बाद राहगीर और समर्थक भी परिवार को बधाई दे रहे हैं।
तेजस्वी यादव के जीवन में एक नई शुरुआत
गौरतलब हो कि 27 मार्च 2023 का दिन तेजस्वी यादव के जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आया था, जब वे पहली बार पिता बने थे। फिलहाल वे दो बच्चों के पिता हैं। हालांकि इस समय लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी समेत पूरा लालू परिवार पटना में मौजूद नहीं है, लेकिन समर्थकों का उत्साह कम नहीं दिखा। जानकारी के लिे बता दें कि पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन काफी भव्य तरीके से मनाया गया था। उस दौरान पूरा परिवार कोलकता में मौजूद था, जहां शानदार अंदाज में सेलिब्रेशन किया गया था।
बेटी कात्यायनी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं
बता दें कि सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी यादव अपने पारिवारिक जीवन की झलक साझा करते रहते हैं। वे अक्सर बेटी कात्यायनी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। इन पोस्ट्स में पिता-पुत्री के बीच का खास जुड़ाव साफ दिखाई देता है।बताते चलें कि कात्यायनी का जन्म चैती नवरात्र के छठे दिन हुआ था, जिसे मां कात्यायनी की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। इसी धार्मिक महत्व के चलते उनका नाम ‘कात्यायनी’ रखा गया। वहीं, 26 मई 2024 को तेजस्वी यादव के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम इराज रखा गया।













