नानी के निधन पर टूटे सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास एवं निशांत कुमार की नानी विद्यावती देवी का शुक्रवार शाम 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक नजर आए, वहीं पुत्र निशांत कुमार की आंखों में भी आंसू छलक पड़े। परिवार के अनुसार, विद्यावती देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुत्र निशांत कुमार और बिहार...

नानी के निधन पर टूटे सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास एवं निशांत कुमार की नानी विद्यावती देवी का शुक्रवार शाम 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक नजर आए, वहीं पुत्र निशांत कुमार की आंखों में भी आंसू छलक पड़े। परिवार के अनुसार, विद्यावती देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। पूरे परिवार में शोक की लहर है।

निशांत कुमार ने साझा किया भावुक संदेश
नानी के निधन से आहत निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने ट्वीट में कहा—
“प्यारी नानी मां के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छांव थीं, जिनकी कहानियां, दुलार और मुस्कान हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। आपने मुझे प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया। मैं वादा करता हूं कि आपकी सीख को कभी नहीं भूलूंगा। आप जहां भी हैं, खुश रहें और हमें आशीर्वाद दें। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। विनम्र श्रद्धांजलि… ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति।”

लंबे समय से चल रहा था इलाज
परिवारजनों ने बताया कि विद्यावती देवी पिछले करीब दो महीनों से पटना के आईजीएमएस अस्पताल में भर्ती थीं। इस दौरान निशांत कुमार लगभग हर शाम अस्पताल जाकर अपनी नानी से मिलने जाते थे, जिससे उनके बीच गहरे भावनात्मक रिश्ते का पता चलता है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन करीब सात साल पहले पटना के कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी स्थित आवास पर हुआ था।विद्यावती देवी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में भी शोक व्यक्त किया जा रहा है।