मादक पदार्थों के तस्करों को संरक्षण देने में जोगबनी थानेदार सस्पेंड, दो अन्य थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

अररिया जिले में खाकी पर लगे गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थों के तस्करों को शह देने और उनके खिलाफ ढिलाई बरतने के सनसनीखेज मामले में जोगबनी के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कामत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, असंतोषजनक कार्यप्रणाली और तकनीकी दक्षता की कमी के चलते मदनपुर और बरदाहा के थानाध्यक्षों पर भी गाज गिरी है। इन दोनों पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

मादक पदार्थों के तस्करों को संरक्षण देने में जोगबनी थानेदार सस्पेंड, दो अन्य थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

DESWA DESK : अररिया जिले में खाकी पर लगे गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थों के तस्करों को शह देने और उनके खिलाफ ढिलाई बरतने के सनसनीखेज मामले में जोगबनी के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कामत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही, असंतोषजनक कार्यप्रणाली और तकनीकी दक्षता की कमी के चलते मदनपुर और बरदाहा के थानाध्यक्षों पर भी गाज गिरी है। इन दोनों पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मदनपुर आर बरदाहा के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेकानंद द्वारा की गई है। आईजी ने यह सख्त कदम अररिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार की विस्तृत जांच और अनुशंसा रिपोर्ट के आधार पर उठाया। अररिया का जोगबनी इलाका भारत-नेपाल सीमा से सटा होने के कारण नशीले पदार्थों और अवैध तस्करी के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के थानेदार पर ही तस्करों को संरक्षण देने और ठोस कार्रवाई न करने के आरोप से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस महकमे के इस कड़े रुख से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय तस्करों और उन्हें शह देने वाले पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। एसपी जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया था कि पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में अपराध और तस्करी पर नकेल कसने में बाधा आ रही थी। आईजी विवेकानंद ने साफ कर दिया है कि पुलिस की छवि से खिलवाड़ करने वाले या किसी भी प्रकार के अवैध धंधे और तस्करी में साठगांठ रखने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।