दिल्ली चप्पल कांड पर चिराग पासवान के तेवर सख्त; कहा-संजय सिंह दोषी मिले तो मंत्री ही नहीं, पार्टी से भी होंगे बेदखल

पीएचईडी मंत्री और महुआ से लोजपा (रामविलास) के विधायक संजय सिंह पर दिल्ली के एक होटल में महिला द्वारा लगाए गए गंभीर छेड़छाड़ के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। चिराग ने दो टूक कहा कि आरोपी चाहे उनके परिवार का ही सदस्य क्यों न हो, अगर किसी ने महिला के साथ बदतमीजी की है तो मामले की निष्पक्ष जांच होकर सच सामने आना चाहिए।

 दिल्ली चप्पल कांड पर चिराग पासवान के तेवर सख्त; कहा-संजय सिंह दोषी मिले तो मंत्री ही नहीं, पार्टी से भी होंगे बेदखल

DESWA DESK : पीएचईडी मंत्री और महुआ से लोजपा (रामविलास) के विधायक संजय सिंह पर दिल्ली के एक होटल में महिला द्वारा लगाए गए गंभीर छेड़छाड़ के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। चिराग ने दो टूक कहा कि आरोपी चाहे उनके परिवार का ही सदस्य क्यों न हो, अगर किसी ने महिला के साथ बदतमीजी की है तो मामले की निष्पक्ष जांच होकर सच सामने आना चाहिए।

चिराग पासवान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और संबंधित व्यक्ति दोषी साबित होता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे व्यक्ति को न सिर्फ मंत्री पद से हटाया जाएगा, बल्कि पार्टी से भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले किसी भी शख्स को संरक्षण देने का सवाल ही नहीं उठता।  चिराग के इस तेवर से साफ है कि वे महिला सुरक्षा और अनुशासन से कोई समझौता करने के मूड में नहीं हैं।

वहीं, आरक्षण के मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण की किसी भी स्तर पर समीक्षा नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन पर सीधा निशाना साधा। चिराग ने कहा कि जो लोग आज आरक्षण पर बयानबाजी कर रहे हैं, उनका इतिहास ही आरक्षण विरोधी रहा है। उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी सभी जातियों के हितों की रक्षक है और आरक्षण के मुद्दे पर किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।