भागलपुर की जुड़वा बहनों का कमाल! साक्षी और सृष्टि बनीं विज्ञान संकाय की जिला टॉपर

बिहार में शिक्षा का स्तर एक बार फिर ऊंचाइयों को छूता नजर आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें इस साल रिकॉर्ड 85.19% छात्र सफल हुए हैं। खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।जहां उनका पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि....

भागलपुर की जुड़वा बहनों का कमाल! साक्षी और सृष्टि बनीं विज्ञान संकाय की जिला टॉपर

बिहार में शिक्षा का स्तर एक बार फिर ऊंचाइयों को छूता नजर आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें इस साल रिकॉर्ड 85.19% छात्र सफल हुए हैं। खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।जहां उनका पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि 84.09% छात्र सफल हुए। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंड में छात्र ने बाजी मारी है। तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने साइंस में टॉप किया है। कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया है। आर्ट्स में गयाजी की निशु कुमारी ने बाजी मारी है।
 
साक्षी और सृष्टि ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर भागलपुर जिले के केलापुर (कजरैली) गांव की जुड़वा बहनें साक्षी और सृष्टि ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।सृष्टि: 92.2% – जिला टॉपर और साक्षी: 92% – दूसरा स्थान।सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों बहनों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता मृत्युंजय कुमार और मां संगीता शर्मा ने बेटियों की सफलता पर गर्व जताया है। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी। मां संगीता शर्मा के अनुसार, जब पटना से टॉपर वेरिफिकेशन के लिए कॉल आया, तभी उन्हें बड़ी सफलता का एहसास हो गया था।

आगे का लक्ष्य:
साक्षी और सृष्टि का सपना बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना है। वे आगे भी पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी। यह सफलता साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं। साक्षी और सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।यह रिजल्ट एक बार फिर साबित करता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा सफलता की राह में नहीं आ सकती। बिहार की बेटियां लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

भागलपुर से रजनी कांत उपाध्याय की रिपोर्ट