खगड़िया में चाचा-भतीजे की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, भावुक हुए चिराग पासवान
बिहार की सियासत में लंबे समय से चर्चा में रहे चाचा-भतीजे के रिश्ते में नरमी की झलक उस वक्त देखने को मिली, जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने पैतृक आवास शहरबन्नी (अलौली, खगड़िया) पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी।आवास पर जैसे ही चिराग की नजर अपने चाचा पारस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत.................
बिहार की सियासत में लंबे समय से चर्चा में रहे चाचा-भतीजे के रिश्ते में नरमी की झलक उस वक्त देखने को मिली, जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने पैतृक आवास शहरबन्नी (अलौली, खगड़िया) पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी।आवास पर जैसे ही चिराग की नजर अपने चाचा पारस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि, इस बातचीत के विषय को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
भाई से गले मिलकर दिखी भावनात्मक एकता
इस मौके पर चिराग ने अपने छोटे भाई प्रिंस राज से भी मुलाकात की। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाया, जो लंबे समय बाद परिवार में एकता का संकेत माना जा रहा है। आवास पर राजेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने जोरदार नारेबाजी की।मुलाकात के दौरान एक भावुक पल भी सामने आया, जब चिराग ने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी के पैर छुए। बड़ी मां ने उन्हें गले लगा लिया, इस दौरान चिराग की आंखें नम हो गईं। इस पारिवारिक मिलन की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की हैं।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे चिराग
बताया जा रहा है कि चिराग पासवान अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के सदस्यों के साथ उनकी यह अहम मुलाकात हुई।चिराग पासवान ने बिहार के अगले सीएम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, इन तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही है। यह तो समय की बात है और मुझे लगता है कि बहुत जल्द इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी। कौन मुख्यमंत्री और कौन उपमुख्यमंत्री होंगे, इसे लेकर गठबंधन के अंदर लगभग सहमति बन चुकी है। बहुत जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।













