बिहार में न भ्रष्टाचार, न किडनैपिंग!– मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान

अनंत सिंह ने दावा किया कि बिहार में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। उन्होंने अपराध और किडनैपिंग के मामलों को लेकर कहा कि ज्यादातर मामलों में “लड़का-लड़की आपसी सहमति से भाग जाते हैं, लेकिन परिवार इसे..

बिहार में न भ्रष्टाचार, न किडनैपिंग!– मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान

बिहार की राजनीति में अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए मशहूर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।अनंत सिंह ने दावा किया कि बिहार में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। उन्होंने अपराध और किडनैपिंग के मामलों को लेकर कहा कि ज्यादातर मामलों में “लड़का-लड़की आपसी सहमति से भाग जाते हैं, लेकिन परिवार इसे अपहरण बता देता है। बाद में दोनों कोर्ट पहुंचते हैं और सच्चाई सामने आ जाती है।

‎राज्य में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है

‎जदयू विधायक ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। जहां तक अपराध और अपहरण का सवाल है, लड़का-लड़की का मन हो जाता है (आपसी सहमति से भाग जाते हैं), तो घर वाले बोलते हैं कि किडनैप हो गया है फिर दोनों कोर्ट में पहुंच जाते हैं, तो मामले की असलियत सामने आती है।

‎‎जो भी गलती करे.. तो उसे मार दो

‎वहीं पुलिस मुठभेड़ में अपराधियों के पैर में गोली मारने के सवाल पर अनंत सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा ,जो भी गलती करे, चाहे हम करें या कोई और, गलत करे तो उसे मार दो।वहीं, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर एक्शन पर उन्होंने कहा कि कार्रवाई सिर्फ वहीं होगी जहां गलती होगी, बिना वजह किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा।

‎नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज 

‎अनंत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। “लालू की पाठशाला” वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा अगर उस पाठशाला से मुख्यमंत्री बनते हैं, तो तुम ही बन जाओ। बिना नाम लिए उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी कटाक्ष किया कि उनका खुद का बेटा ही सीएम नहीं बन पा रहा।बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जब सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने, तब तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि वह लालू की पाठशाला से निकले हुए हैं। उनके सीएम बनने पर हमें खुशी है। शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट के दौरान भी तेजस्वी ने सदन में यह बात दोहराई थी, जिस पर हंगामा भी मचा था।