बिहार में अब आम लोग भी बुक कर सकेंगे सरकारी बसें, शादी-ब्याह से तीर्थ यात्रा तक मिलेगी सुविधा

बिहार में अब आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने अपनी बस सेवाओं को आम नागरिकों के लिए खोल दिया है। अब तक ये बसें केवल सरकारी...

बिहार में अब आम लोग भी बुक कर सकेंगे सरकारी बसें, शादी-ब्याह से तीर्थ यात्रा तक मिलेगी सुविधा

बिहार में अब आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने अपनी बस सेवाओं को आम नागरिकों के लिए खोल दिया है। अब तक ये बसें केवल सरकारी कामों, विभागीय कार्यक्रमों और स्कूलों के शैक्षणिक भ्रमण तक सीमित थीं, लेकिन अब कोई भी व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार इन्हें बुक कर सकता है।नई व्यवस्था के तहत लोग शादी-विवाह, पारिवारिक कार्यक्रम, धार्मिक यात्राओं और अन्य निजी आयोजनों के लिए भी निगम की बसें किराए पर ले सकेंगे। इस संबंध में निगम मुख्यालय से आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

‎240 किलोमीटर तक की दूरी के लिए तय दरें

‎वहीं किराए की बात करें तो निगम ने 240 किलोमीटर तक की दूरी के लिए तय दरें निर्धारित की हैं।22 सीट वाली बस: ₹7,700,32 सीट वाली बस: ₹11,200,42 सीट वाली बस: ₹17,200रुपये शुल्क तय किया गया है।अगर यात्रा 240 किलोमीटर से ज्यादा होती है, तो अतिरिक्त दूरी का किराया अलग से लिया जाएगा।

‎निगम को भी इससे अतिरिक्त आय होने की उम्मीद

‎भागलपुर पथ परिवहन निगम के यात्री प्रबंधक पवन शांडिल्य के अनुसार, यह सुविधा निजी बसों की तुलना में सस्ती है, जिससे आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं, निगम को भी इससे अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है।फिलहाल शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए इस सेवा की अच्छी शुरुआत हो चुकी है और अब तक 4 से 5 बसों की बुकिंग भी हो चुकी है। आने वाले दिनों में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।