बिहार में नीतीश सरकार को मिली नई रफ्तार! विभागों का बंटवारा हुआ, सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री,पूरी लिस्ट जारी

बिहार में फिर एकबार नीतीश कुमार की सरकार बनी हैं। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को नई सरकार में विभागों का बंटवारा  हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे की बैठक के बाद बिहार मंत्रिमंडल के पूरे विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल को सौंप दी गयी है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब

बिहार में नीतीश सरकार को मिली नई रफ्तार! विभागों का बंटवारा हुआ, सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री,पूरी लिस्ट जारी

बिहार में फिर एकबार नीतीश कुमार की सरकार बनी हैं। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को नई सरकार में विभागों का बंटवारा  हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे की बैठक के बाद बिहार मंत्रिमंडल के पूरे विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल को सौंप दी गयी है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी।  वहीं एक बार फिर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि पहली बार नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ दिया है।  ये मंत्रालय 20 साल से नीतीश कुमार के पास था लेकिन अब ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।