पटना में भामाशाह जयंती कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश,साफा, चुनरी लेकर अपने मंत्रियों का खुद किया स्वागत
राजधानी पटना में मंगलवार यानी आज JDU भामा शाह की जयंती मना रही है। पार्टी का कार्यक्रम प्रदेश दफ्तर में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वहीं ऑफिस में भामाशाह जयंती कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश खुद लोगों का स्वागत करने लगे। कार्यक्रम का आयोजन जदयू के MLC ललन सराफ की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री..

राजधानी पटना में मंगलवार यानी आज JDU भामा शाह की जयंती मना रही है। पार्टी का कार्यक्रम प्रदेश दफ्तर में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वहीं ऑफिस में भामाशाह जयंती कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश खुद लोगों का स्वागत करने लगे। कार्यक्रम का आयोजन जदयू के MLC ललन सराफ की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री सिर्फ 8 मिनट कार्यक्रम में रुके इसके बाद वे निकल गए।
सीएम ने किया स्वागत
बता दें कि कार्यक्रम में JDU MLC ललन सराफ हाथ में साफा और चुनरी लेकर खड़े थे। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने विधायक के हाथ से साफा और चुनरी ली और उन्हें ही पहना दी। इसके बाद नीतीश कुमार कार्यक्रम में मौजूद बाकी मंत्रियों का भी खुद स्वागत करने लगे। उन्होंने मंत्रियों को पहले साफा पहनाया फिर गले में गमछा डाला। आखिर में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। मंच पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह, JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, MLC संजय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे।
माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
वहीं इससे पहले पटना के पुनाईचक पार्क में भामाशाह की जयंती पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, जदयू महासचिव कमल नोपानी समेत कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।