बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रचा इतिहास, 35 गेंदों पर बनाई सेंचुरी

बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक लगाकर उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है। वैभव सूर्यवंशी IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया। यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी..

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रचा इतिहास, 35 गेंदों पर बनाई सेंचुरी
Vaibhav Suryavanshi

बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक लगाकर उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है। वैभव सूर्यवंशी IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया। यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था। 

35 गेंद पर अपना शतक पूरा किया

 वैभव ने IPL के 18वें सीजन में 17 गेंदों पर फिफ्टी भी लगाई। इसके बाद 11वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ छक्का लगाया और 35 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।इस शतक के साथ ही वैभव के शतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स को IPL में लगातार 5 हार के बाद जीत मिली। टीम ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। बता दें कि वैभव के इस परफॉर्मेंस पर सीएम नीतीश कुमार समेत बिहार के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बिहार सरकार ने वैभव को 10 लाख रूपए सम्मान राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बात की और उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम नीतीश के साथ साथ  सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, विजय सिन्हा ने भी बधाई दिया।

महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया। इस पारी के साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज और पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी बल्लेबाजी की शैली और आत्मविश्वास ने क्रिकेट विशेषज्ञों और दर्शकों को प्रभावित किया है।

जीत के बाद वैभव ने कहा,..

जीत के बाद वैभव ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। यह तीन पारियों में IPL में मेरा पहला शतक है। मैं पिछले 3-4 महीने के इसके लिए मेहनत कर रहा था। उस मेहनत का फल आज मुझे मिला है। मैं मैदान को ज्यादा नहीं देखता, बस गेंद पर फोकस रखता हूं।
वैभव की इस उपलब्धि घर समस्तीपुर जिले के ताजपुर में जश्न मनाया गया। पटेल मैदान में वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच रहे बृजेश कुमार झा के साथ खिलाड़ियों की टीम ने आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी। बृजेश झा ने बताया, 'आज सीना चौड़ा हो गया। 6 साल की उम्र से इसी पटेल मैदान में वह प्रेक्टिस करने के लिए पहुंचा था आज वह IPL खेल रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही वह भारत की नीली जर्सी में नजर आएगा।