सुपौल में तेज रफ्तार का कहर, NH पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम
सुपौल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां NH पर दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में बाइक पर सवार एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।
DESWA DESK : सुपौल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां NH पर दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में बाइक पर सवार एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।
घटना राघोपुर थाना क्षेत्र में धर्मपट्टी के समीप NH-27 पर घटी है। बताया जा रहा है कि धर्मपट्टी में ओवरब्रिज के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने सामने से जा रही एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही एक बाइक पर सवार एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरे बाइक पर सवार लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए। मृतक की पहचान रतनपुरा थाना क्षेत्र के समदा निवासी 55 वर्षीय सियाराम मालाकार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने NH-27 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।
इधर, घटना कि जानकारी मिलते ही राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम के कारण NH-27 पर आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को जब्त कर लिया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि समदा निवासी 55 वर्षीय सियाराम मालाकार की बेटी सिमराही स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती है, उसी को लेकर वे सिमराही आए थे। सिरायराम मालाकर अपने एक रिश्तेदार से मिलने धर्मपट्टी के पास जा रहे थे।
इसी क्रम में NH-27 पर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे सिरायराम मालाकर की मौके पर ही मौत हो गई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













