सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, पटना में ट्रैफिक अलर्ट: लोक भवन के आसपास नो-एंट्री लागू

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक दिन दर्ज होने जा रहा है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, और इस भव्य समारोह का केंद्र बनेगा बिहार लोक भवन । बुधवार...

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, पटना में ट्रैफिक अलर्ट: लोक भवन के आसपास नो-एंट्री लागू

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक दिन दर्ज होने जा रहा है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, और इस भव्य समारोह का केंद्र बनेगा बिहार लोक भवन । बुधवार सुबह से ही राजधानी पटना में हलचल तेज हो गई है और पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

‎ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था

‎बता दें कि प्रशासन ने समारोह को देखते हुए लोक भवन की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू कर दी है। यह पाबंदी सुबह 7 बजे से लागू हो गई है और कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी। टेलर रोड, देशरत्न मार्ग और सर्कुलर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, चिड़ियाघर गेट नंबर-2 से राजेंद्र चौक तक का रास्ता भी सील कर दिया गया है।

इसके अलावा आईपीएस मेस मोड़ से दक्षिण दिशा में प्रवेश बंद रहेगा।बीपी मंडल गोलंबर से पश्चिम दिशा में रोक रहेगी केवल वीआईपी, आमंत्रित अतिथि और मीडिया वाहनों को अनुमति है।

हाई अलर्ट पर राजधानी

‎समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए 700 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। हर प्रमुख चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है और बिना जांच किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। एक अणे मार्ग (1 Anne Marg), सर्कुलर रोड और विधानसभा क्षेत्र के आसपास भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

आम लोगों के लिए सलाह

‎ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। बता दें कि पूरी राजधानी में हाई अलर्ट घोषित है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भाजपा कार्यालय समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो।