बिहार चुनाव में भोजपुरी तड़का: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को दिया खुला समर्थन

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा। राजनीति और सिनेमा के मेल ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा...

बिहार चुनाव में भोजपुरी तड़का: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को दिया खुला समर्थन

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा। राजनीति और सिनेमा के मेल ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह ने एक बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।उन्होंने खुलकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का समर्थन किया है, जो इस बार काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

‎"मैं एक महिला होने के नाते ज्योति के साथ हूं" - अक्षरा सिंह

‎अक्षरा सिंह ने कहा “मैं एक महिला होने के नाते उस लड़की (ज्योति सिंह) के साथ खड़ी हूं। अब वो किसकी पत्नी है, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई भी महिला इतनी हिम्मत के साथ मैदान में उतर रही है, तो मैं उसका साथ दूंगी। मैं छठी माई से प्रार्थना करती हूं कि उसे जीत मिले और जो कष्ट उसने झेले हैं, उनसे वो बाहर निकल आए।”अक्षरा के इस बयान ने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी नई चर्चा छेड़ दी है।

‎फिल्मी रिश्ता, फिर विवाद और अब सियासी मोड़

‎गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता एक समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाता था।दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में साथ कीं, और उनके बीच नजदीकियों की खबरें सुर्खियों में रहीं।अक्षरा ने खुद कई इंटरव्यू में कहा था कि वे पवन सिंह से प्यार करती थीं और शादी की उम्मीद रखती थीं।लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद बढ़े, और रिश्ता कड़वे विवाद में बदल गया।

‎पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली

‎अक्षरा ने पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और करियर बर्बाद करने के गंभीर आरोप लगाए थे।इसी दौरान पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली, जिससे विवाद और गहराया। अब जब ज्योति सिंह ने उसी काराकाट सीट से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है,जहां पवन सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ा था 

‎ पवन सिंह की निजी जिंदगी और विवाद

‎गौरतलब हो कि भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही है।उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी।इसके बाद 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की।हालांकि यह रिश्ता भी तनावपूर्ण रहा और ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गर्भपात के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए।