हमारी बहन या भगिनी पर अगर कोई उंगली उठाएगा तो बर्दाश्त नहीं करूंगा–आकाश यादव का चेतावनी भरा बयान
अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने अपनी भांजी के जन्म को परिवार के लिए सौभाग्य बताया। आकाश यादव ने कहा, “हमारे घर में लक्ष्मी आई है। उसका नाम मैंने ‘उज्जैनी’ रखा है। यह हमारे परिवार के लिए खुशी का अवसर है।”एक मीडिया हाउस से बातचीत में आकाश यादव ने स्पष्ट किया कि वे पारिवारिक मुद्दों को सार्वजनिक मंच पर लाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ....
5 फरवरी को अनुष्का यादव के घर बेटी का जन्म हुआ, जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल था लेकिन 9 फरवरी को मामला उस समय सुर्खियों में आ गया जब बच्ची के पिता को लेकर चर्चा तेज हो गई और तेजप्रताप यादव का नाम सामने आने लगा। खबर फैलते ही तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ शब्दों में इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है और बच्ची के पिता होने की बात पूरी तरह झूठी है। इतना ही नहीं, उन्होंने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “बच्चा आकाश भाटी का है।”
भांजी के जन्म को परिवार के लिए सौभाग्य बताया
इसी बीच अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने अपनी भांजी के जन्म को परिवार के लिए सौभाग्य बताया। आकाश यादव ने कहा, “हमारे घर में लक्ष्मी आई है। उसका नाम मैंने ‘उज्जैनी’ रखा है। यह हमारे परिवार के लिए खुशी का अवसर है।”एक मीडिया हाउस से बातचीत में आकाश यादव ने स्पष्ट किया कि वे पारिवारिक मुद्दों को सार्वजनिक मंच पर लाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आज तक मैंने परिवार की बात सार्वजनिक मंच पर नहीं रखी है और आगे भी नहीं रखूंगा। यह मामला अनुष्का यादव और तेजप्रताप यादव के बीच का है। इन दोनों के बीच के मामले में मैं कौन होता हूं बोलने वाला।”
एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता हूं
तेजप्रताप यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आकाश यादव ने कहा, “प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजप्रताप यादव ने जो बातें कहीं, उन्हें मैं परिवार का हिस्सा मानते हुए एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता हूं लेकिन अगर कोई और हमारी बहन या भगिनी पर उंगली उठाएगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।”उन्होंने आगे कहा, “मैं अपनी भांजी के पिता का नाम सार्वजनिक मंच पर नहीं लूंगा। उनकी जान को खतरा है और वे कानूनी दांव-पेंच में उलझे हुए हैं।”
मुझे अनुष्का पर गर्व है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर भी आकाश यादव ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “किसी भी लड़का-लड़की के निजी जीवन से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करना कानूनन गलत है।”वहीं, तेजप्रताप और अनुष्का की पुरानी तस्वीरों और वीडियो पर उठ रहे सवालों के बारे में उन्होंने कहा, “अगर तस्वीरें या वीडियो गलत हैं तो दोनों पक्ष कोर्ट का रास्ता अपना सकते हैं। मुझे अनुष्का पर गर्व है।”













