बिहार विधानसभा में गूंजे ठहाके: आर्सेनिक के गंभीर सवाल के बीच स्वेटर पर सियासी तंज

बिहार विधानसभा का गुरुवार का सत्र उस वक्त दिलचस्प मोड़ ले बैठा, जब एक गंभीर जनस्वास्थ्य मुद्दे के बीच माहौल अचानक हास्य में बदल गया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र अपने क्षेत्र मनेर और दानापुर में पानी में बढ़ती आर्सेनिक की मात्रा का सवाल उठा रहे थे, लेकिन चर्चा के दौरान ऐसा संवाद हुआ कि पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा....

बिहार विधानसभा में गूंजे ठहाके: आर्सेनिक के गंभीर सवाल के बीच स्वेटर पर सियासी तंज

बिहार विधानसभा का गुरुवार का सत्र उस वक्त दिलचस्प मोड़ ले बैठा, जब एक गंभीर जनस्वास्थ्य मुद्दे के बीच माहौल अचानक हास्य में बदल गया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र अपने क्षेत्र मनेर और दानापुर में पानी में बढ़ती आर्सेनिक की मात्रा का सवाल उठा रहे थे, लेकिन चर्चा के दौरान ऐसा संवाद हुआ कि पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

आर्सेनिक के मुद्दे पर सवाल
भाई वीरेंद्र ने सदन में कहा कि उनके क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता को लेकर जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्सेनिक की मात्रा बढ़ रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है।इस पर PHED मंत्री ने जवाब दिया कि 9 फरवरी को पानी की जांच कराई गई थी और रिपोर्ट में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य पाई गई है।

स्वेटर पर टिप्पणी और सियासी कटाक्ष
भाई वीरेंद्र ने इस जवाब पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अधिकारी ने इनको ग़लत जवाब दिए ये हैं ये वही पढ़ दिए हैं।इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माहौल हल्का करते हुए भाई वीरेंद्र के रंग-बिरंगे स्वेटर पर टिप्पणी कर दी।सीएम की बात सुनते ही भाई वीरेंद्र ने मुस्कुराते हुए तंज कसा आप ही दिए हैं ये कपड़ा। पिछली बार भी आप ही दिए थे। छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं। इसलिए कहता हूं, समय पर दवा खाया कीजिए, नहीं खाइएगा तो भूल जाइएगा।"इस जवाब के बाद सदन में जोरदार ठहाके गूंज उठे।

उपमुख्यमंत्री ने दी जांच की बात
वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने  कहा कि भाई वीरेंद्र जिस जांच की मांग कर रहे हैं, वह कराई जाएगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में  कहा कि "और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अब इतना ठंडा नहीं रहा कि इतना ज्यादा कपड़ा पहनिए।जब बहस थोड़ी आगे बढ़ी तो विधानसभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र से कहा कि आप स्वस्थ हैं न, जनता की चिंता सरकार कर लेगी।