बर्फीली पछुआ हवाओं का हमला: बिहार में अगले 72 घंटे बेहद ठंडे,भागलपुर सबसे ठंडा

बिहार इस वक्त कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब पूरे प्रदेश में साफ नजर आने लगा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के लिए कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में हालात इतने गंभीर हैं कि मधुबनी को छोड़कर 37.......

बर्फीली पछुआ हवाओं का हमला: बिहार में अगले 72 घंटे बेहद ठंडे,भागलपुर सबसे ठंडा

बिहार इस वक्त कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब पूरे प्रदेश में साफ नजर आने लगा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के लिए कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में हालात इतने गंभीर हैं कि मधुबनी को छोड़कर 37 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ठंडी हवाओं, कोहरे और कनकनी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।

राजधानी पटना में कोहरे की चादर, विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमटी
राजधानी पटना में सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार सुबह विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहन बेहद धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। कई इलाकों में ओस की इतनी अधिक परत जम गई कि सड़कों पर बारिश जैसा दृश्य दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार पटना में दिनभर 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी रहेगी और कोल्ड-डे जैसी स्थिति कायम रह सकती है।

भागलपुर सबसे ठंडा, कई जिलों में 7 डिग्री तक गिरा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गया, छपरा, शेखपुरा और किशनगंज में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जहां सुबह ओस की बूंदें बारिश की तरह गिरती नजर आईं।घने कोहरे का सीधा असर हवाई और रेल यातायात पर पड़ा है। पटना एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण 5 जोड़ी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 22 फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं। ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

अगले 3–4 दिन तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं लगातार मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं। अगले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है।मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 3 से 4 दिनों तक ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।मौसम विज्ञान केंद्र ने चेताया है कि खुले इलाकों, खेतों और हाईवे के आसपास ठंड का असर शहरों की तुलना में ज्यादा रहेगा। बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने और घरों में रहने की सलाह दी गई है।लोगों से अपील की गई है कि बाहर निकलते समय कान, सिर और छाती को पूरी तरह ढककर रखें और ठंडी हवाओं से खुद को बचाएं।