बिहार सरकार का बड़ा प्लान, राजगीर सफारी में बढ़ेंगी बसें और सुविधाएं
बिहार के ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी राजगीर में घूमने का अनुभव अब और भी शानदार होने जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं का बड़ा विस्तार किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि रोमांच भी दोगुना होगा।राजगीर जू सफारी और राजगीर नेचर सफारी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही वेटिंग एरिया, स्वच्छ टॉयलेट और पेयजल कियोस्क की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।टिकट.....
बिहार के ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी राजगीर में घूमने का अनुभव अब और भी शानदार होने जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं का बड़ा विस्तार किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि रोमांच भी दोगुना होगा।राजगीर जू सफारी और राजगीर नेचर सफारी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही वेटिंग एरिया, स्वच्छ टॉयलेट और पेयजल कियोस्क की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।टिकट बुकिंग को आसान और तेज बनाने के लिए 10 सेल्फ टिकट बुकिंग कियोस्क लगाए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को लंबी कतारों से राहत मिल सके।
जेन-ज़ेड के लिए हाईटेक अनुभव
नई पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए जू सफारी में एआई और वीआर तकनीक के उपयोग की योजना बनाई जा रही है। इससे पर्यटक वर्चुअल अनुभव के जरिए वन्यजीवों और प्रकृति को और करीब से महसूस कर सकेंगे।घोड़ाकटोरा झील के विकास और विस्तृत अध्ययन के बाद यहां वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इससे एडवेंचर प्रेमियों के लिए राजगीर एक नया आकर्षण केंद्र बन सकता है।
बल्क टिकट बुकिंग और टॉय ट्रेन की तैयारी
पर्यटन सत्र से पहले आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। अभी एक बार में केवल 6 टिकट की बुकिंग संभव है, लेकिन जल्द ही बल्क बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।इसके अलावा पर्यटकों के मनोरंजन और सुगम आवागमन के लिए टॉय ट्रेन चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।वेणुवन में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने के बाद इसे शाम के समय भी पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। खुले एम्फीथिएटर का उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शाम की गतिविधियों के लिए किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को दिन के साथ-साथ रात में भी खास अनुभव मिल सके।
हिरण्य पर्वत पार्क को मिलेगा नया स्वरूप
हिरण्य पर्वत पार्क की सुंदरता बढ़ाने और विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साथ ही इसे बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में शामिल करने की दिशा में पहल की जाएगी।इन नई योजनाओं के साथ राजगीर आने वाले समय में और भी आकर्षक पर्यटन हब के रूप में उभरने वाला है। अब यहां का सफर पहले से ज्यादा सुविधाजनक, रोमांचक और यादगार होने वाला है।













