बृज बिहारी हत्याकांड के दोषी मुन्ना शुक्ला बीमार, IGIMS में भर्ती

बिहार की राजनीति और आपराधिक इतिहास में लंबे समय तक चर्चा में रहे पूर्व बाहुबली विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक खराब हो गई है। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के चलते उन्हें इलाज के लिए भागलपुर जेल से पटना शिफ्ट किया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार आईजीआईएमएस (IGIMS) में ....

बृज बिहारी हत्याकांड के दोषी मुन्ना शुक्ला बीमार, IGIMS में भर्ती

बिहार की राजनीति और आपराधिक इतिहास में लंबे समय तक चर्चा में रहे पूर्व बाहुबली विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक खराब हो गई है। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के चलते उन्हें इलाज के लिए भागलपुर जेल से पटना शिफ्ट किया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार आईजीआईएमएस (IGIMS) में चल रहा है।

आंख के रेटीना में आई दिक्कत, होना है मोतियाबिंद का ऑपरेशन
जेल प्रशासन के अनुसार, मुन्ना शुक्ला की आंख के रेटीना में परेशानी सामने आई है। इस कारण पहले उन्हें भागलपुर जेल से बेऊर जेल, पटना लाया गया और बाद में चिकित्सकीय जांच के बाद आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और जल्द ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना है।पुलिस प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरत रहा है

15 दिनों से आंख में दर्द की शिकायत
सूत्रों के मुताबिक, मुन्ना शुक्ला को करीब 15 दिन पहले आंख में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। शुरुआत में भागलपुर में उनका इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की सलाह दी।गौरतलब है कि मुन्ना शुक्ला पूर्व मंत्री और राजद नेता बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सजायाफ्ता हैं। इस बहुचर्चित मामले में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के निर्णय को बरकरार रखा।

चुनाव से पहले बदली गई थी जेल
विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही प्रशासनिक आदेश पर मुन्ना शुक्ला को पटना की बेऊर जेल से भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया था। अब स्वास्थ्य कारणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दोबारा राजधानी लाया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में तत्कालीन मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या पटना के आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के कुख्यात डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, मंटू तिवारी, राजन तिवारी, सतीश पांडेय सहित कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे।