अलाव के सहारे जिंदगी! बिहार में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड,24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,कोल्ड डे और शीतलहर से जनजीवन बेहाल
पटना सहित पूरे बिहार में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जबकि दिनभर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बीते चार दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने सोमवार को बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे और..............
पटना सहित पूरे बिहार में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जबकि दिनभर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बीते चार दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने सोमवार को बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।
अलाव के सहारे जिंदगी
भीषण ठंड से बचने के लिए लोग सुबह से देर रात तक अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। कई ट्रेनें और उड़ानें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आईएमडी के अनुसार 23 दिसंबर के बाद कोहरे में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन कोल्ड डे की स्थिति आगे भी बनी रह सकती है। दिसंबर के अंतिम दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने का अनुमान है। ठंड को देखते हुए सीतामढ़ी में आज से 25 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
वहीं अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और गया में कोल्ड डे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। पटना, मुजफ्फरपुर सहित कई अन्य जिलों में भी ठंड का असर बरकरार है।बता दें कि रविवार को सबसे सर्द दिन मोतिहारी में रहा जहां अधिकतम तापमान 15°C दर्ज हुआ इसके अलावा, मुजफ्फरपुर में 15.4°C, जिरादेई में 15.9°C, बक्सर में 15.5°C, पूसा में 16°C, पटना में 16.8°C दर्ज हुआ।वहीं रात के तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई।
25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड
शनिवार के मुकाबले रविवार को रात के तापमान में 6°C तक गिरावट देखी गई।गया जी में सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नालंदा, जहानाबाद और अरवल सहित आसपास के जिलों में भी तापमान में तेज गिरावट देखी गई। आईएमडी के मुताबिक 25 दिसंबर से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। इससे तापमान में और गिरावट आने तथा ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं













