पटना में 23 दिसंबर को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, BJP रोड शो को लेकर प्रशासन अलर्ट

पटना में 23 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह बदलाव दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक या वीआईपी कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।प्रशासन के निर्देश के अनुसार, बेली रोड पर डुमरा टीओपी से आयकर गोलंबर तक और वीरचंद पटेल पथ पर आर-ब्लॉक से आयकर गोलंबर तक............

पटना में 23 दिसंबर को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, BJP रोड शो को लेकर प्रशासन अलर्ट

पटना में 23 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह बदलाव दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक या वीआईपी कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।प्रशासन के निर्देश के अनुसार, बेली रोड पर डुमरा टीओपी से आयकर गोलंबर तक और वीरचंद पटेल पथ पर आर-ब्लॉक से आयकर गोलंबर तक आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन और पासधारी गाड़ियों को ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।

कम से कम तीन घंटे पहले घर से निकलें
नितिन नबीन का रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, पुनाइचक, हाईकोर्ट, ऊर्जा भवन, आयकर गोलंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय और मिलर हाई स्कूल तक जाएगा।एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम तीन घंटे पहले घर से निकलें। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक किसी भी तरह की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। स्वागत के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ियां बाहरी पार्किंग में ही लगानी होंगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से की अपील 
ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। सगुना मोड़ और दानापुर से पूरब की ओर जाने वाले वाहन जगदेव पथ, आशियाना-दीघा रोड और दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल के रास्ते जाएंगे। वहीं डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाली गाड़ियां बुद्ध मार्ग, आर-ब्लॉक, गर्दनीबाग और अनिसाबाद गोलंबर होकर भेजी जाएंगी।रोड शो में शामिल होने वाले लोगों की छोटी गाड़ियों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर से आर-ब्लॉक तक, जबकि बड़ी गाड़ियों और बसों की पार्किंग अटल पथ पर एक लेन में निर्धारित की गई है।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।