ड्यूटी पर शहीद हुए सिपाही मुकेश कुमार, बिहार परिवहन परिवार ने दिखाई अद्भुत एकजुटता

बिहार परिवहन विभाग पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब नियमित वाहन जांच के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में अरवल जिला परिवहन कार्यालय के चलंत दस्ता सिपाही मुकेश कुमार का असामयिक निधन हो गया। कर्तव्य निभाते हुए जीवन गंवाने वाले इस कर्मठ जवान की मौत ने पूरे महकमे को भीतर तक झकझोर दिया।ड्यूटी की राह पर निकले एक सिपाही की अचानक विदाई.....

ड्यूटी पर शहीद हुए सिपाही मुकेश कुमार, बिहार परिवहन परिवार ने दिखाई अद्भुत एकजुटता

बिहार परिवहन विभाग पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब नियमित वाहन जांच के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में अरवल जिला परिवहन कार्यालय के चलंत दस्ता सिपाही मुकेश कुमार का असामयिक निधन हो गया। कर्तव्य निभाते हुए जीवन गंवाने वाले इस कर्मठ जवान की मौत ने पूरे महकमे को भीतर तक झकझोर दिया।ड्यूटी की राह पर निकले एक सिपाही की अचानक विदाई ने सहकर्मियों की आंखें नम कर दीं।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
बता दें कि दिवंगत सिपाही मुकेश कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों, परिवहन विभाग के कर्मियों और सहयोगियों ने नम आंखों से उन्हें सलामी दी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हर व्यक्ति ने उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन को याद किया।दुख की इस घड़ी में बिहार परिवहन परिवार ने संवेदनशीलता और एकता का परिचय देते हुए तुरंत राहत अभियान शुरू किया। जिलावार सहयोग के तहत अब तक कुल 19,23,000 रुपये की राशि एकत्रित की गई, जिसे शोकाकुल परिजनों को चेक के माध्यम से सौंप दिया गया।

सभी जिलों के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
बता दें कि इस सहयोग अभियान में अरवल, पटना, रोहतास, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, गया, पूर्णिया, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीवान, सारण और सहरसा सहित लगभग सभी जिलों के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।पटना मुख्यालय तथा विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि — अर्जुन सिंह (लखीसराय), मनीष कुमार, रोहित तिवारी, अंकित कुमार (पटना मुख्यालय), सोनू सम्राट (मुंगेर), कृष्ण मूर्ति प्रियंका (भागलपुर), सत्येंद्र कुमार और जयराज कुमार पंडित (अरवल) — श्राद्ध संस्कार में शामिल हुए और परिजनों को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें - अरवल में वाहन चेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हाइवा ने परिवहन सिपाही को कुचला, मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

https://deswanews.com/Tragic-accident-during-vehicle-checking-in-Arwal:-Uncontrolled-Hiva-crushed-a-transport-constable,-died-on-the-spot,-one-seriously-injured

कर्तव्य की राह पर जोखिम
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि यह आर्थिक सहयोग मात्र एक राशि नहीं, बल्कि भाईचारे, संवेदना और संगठनात्मक एकता का प्रतीक है। मुकेश कुमार की शहादत यह याद दिलाती है कि सड़क पर तैनात हर परिवहन कर्मी प्रतिदिन जोखिम के साये में अपनी जिम्मेदारियां निभाता है।आज बिहार परिवहन परिवार दुख में भी एकजुट है और दुआ में भी। यह एकता इस बात का प्रमाण है कि महकमे का हर सदस्य केवल सहकर्मी नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा है।