पवन सिंह पर बिना नाम लिए खेसारी का तंज, साथ ही दिखाई दरियादिली

भोजपुरी इंडस्ट्री में जहां अक्सर विवाद और बयानबाज़ी सुर्खियों में रहती है, वहीं इस बार चर्चा का विषय बना है इंसानियत, दान और

पवन सिंह पर बिना नाम लिए खेसारी का तंज, साथ ही दिखाई दरियादिली

भोजपुरी इंडस्ट्री में जहां अक्सर विवाद और बयानबाज़ी सुर्खियों में रहती है, वहीं इस बार चर्चा का विषय बना है इंसानियत, दान और दिल से की गई मदद। मशहूर भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने अपने पैतृक गांव सासाराम में एक मिसाल पेश करते हुए 11 गरीब जोड़ों की सामूहिक शादी करवाई। इस खास मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने 11 नवविवाहित जोड़ों को 11 बाइक गिफ्ट कर सभी का दिल जीत लिया।

‎खेसारी लाल यादव ने मंच से कहा...

‎इसके बाद खेसारी एक कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान खेसारी लाल यादव ने मंच से कहा,हमने वहां 11 बाइक दी, क्योंकि यह मेरी खुशी थी। वह ना मेरा विधानसभा है और ना मेरा लोकसभा। वो तो मेरे बड़े भैया पवन सिंह का लोकसभा है लेकिन श्रद्धा के लिए कोई जात नहीं होती, ।

‎वीडियो तेजी से वायरल

‎इसी बीच सोशल मीडिया पर खेसारी लाल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पवन सिंह का नाम लिए बिना तंज कसते नजर आ रहे हैं। खेसारी ने कहा,मेरा गाना तो अंतरिक्ष में भी बजता है। उसे सिर्फ एक ही आदमी ने सुना है, जो पेट्रोल (दारू) डालने के बाद सीधा अंतरिक्ष में ही मिलता है।उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं हो रही हैं।

‎अंकुश राजा ने 11 गरीब बच्चियों की शादी करवाई

‎कार्यक्रम में भावुक होते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा,

‎“अंकुश राजा ने 11 गरीब बच्चियों की शादी करवाई, जिनमें हर जाति के बच्चे थे। जब मैंने अपनी 15 साल की बेटी कृति को बताया कि मैं कुछ गरीब बच्चियों को बाइक देने जा रहा हूं, तो उसने मुझे गले लगा लिया और करीब 10 मिनट तक ‘थैंक यू पापा’ कहती रही। ये कमाई आखिर कहां मिलेगी?”उन्होंने आगे कहा,जिंदगी में ना इंसान अपने जन्म का लड्डू खा सकता है और ना मरने की खीर। सबको पता है कि एक दिन मौत आनी है। इसलिए अगर आपके पास पैसे हैं, तो उसे दान में लगाइए।”

‎मुझे दो, चार, पांच हजार करोड़ का आदमी बना दें..

‎खेसारी लाल ने आगे कहा, 'मैं भगवान से कहता हूं कि मुझे दो, चार, पांच हजार करोड़ का आदमी बना दें। ताकि बिहार के सारा बेटी को बहन बनाकर खेसारी कन्यादान करे। मैं अपने बच्चों पर दबाव नहीं देता हूं कि उसे डॉक्टर या इंजीनियर बनना है, उसे क्या बनना है यह वो तय करेगा। मुझे न नेता बनना था, न बनना है और न भविष्य में बनना चाहता हूं।'

‎उन्होंने साफ शब्दों में कहा,

‎“ मुझे बस एक बेटा बनकर रहना है। किसी का मदद करने के लिए पद और कद की नहीं हिम्मत की जरूरत होती है। मैं अपने भाइयों की मदद के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। चाहे सरकार दे या ना दे, खेसारी ने अगर कहा है तो पूरा करेगा। आज भी मैं कहता हूं कि जिस बहन को मेरी जरूरत होगी, उस बीमारी, उस दवा के लिए खेसारी लाल हमेशा खड़ा रहेगा। 

‎11 बहनों की शादी अपने घर से धूमधाम से करवाएंगे

‎दरअसल, अंकुश राजा ने पवन सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान मंच से ऐलान किया था कि वह अपने बड़े भाई राजा की शादी के अवसर पर 11 बहनों की शादी अपने घर से धूमधाम से करवाएंगे। राजा के तिलक समारोह के दौरान यह भव्य आयोजन हुआ, जिसमें खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए।

‎खेसारी ने अंकुश राजा की जमकर तारीफ करते हुए कहा.....

‎इस मौके पर खेसारी ने अंकुश राजा की जमकर तारीफ करते हुए कहा,ऐसा भाई हर घर में होना चाहिए।साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जब उनका छपरा स्थित घर बनकर तैयार होगा और गृह प्रवेश होगा, तब वह भी इसी तरह बहनों की शादी अपने खर्चे पर करवाएंगे।