बिहार घूमना होगा आसान!, पटना से 40 धार्मिक-पर्यटन स्थलों तक नई बस सेवा

बिहार आने वाले पर्यटकों और आम यात्रियों के लिए  खुशखबरी है।राज्य सरकार ने पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है।अब बिहार घूमना सिर्फ आसान ही नहीं, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित भी होने जा रहा है।राजधानी पटना से राज्य के 40 प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। इस योजना की शुरुआत..............

बिहार घूमना होगा आसान!, पटना से 40 धार्मिक-पर्यटन स्थलों तक नई बस सेवा

बिहार आने वाले पर्यटकों और आम यात्रियों के लिए  खुशखबरी है।राज्य सरकार ने पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है।अब बिहार घूमना सिर्फ आसान ही नहीं, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित भी होने जा रहा है।राजधानी पटना से राज्य के 40 प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। इस योजना की शुरुआत फरवरी महीने से होने की संभावना है, जिससे दो लाख से अधिक यात्रियों और सैलानियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पटना से इन प्रमुख पर्यटन स्थलों तक मिलेगी सीधी बस सेवा
परिवहन विभाग द्वारा संचालित ये बसें पटना से बिहार के कई महत्वपूर्ण पर्यटन और धार्मिक केंद्रों को जोड़ेंगी, जिनमें शामिल हैं—कैमूर,बोधगया,नवादा,सासाराम,बेतिया,बांका,वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR)।विभाग फिलहाल सभी पर्यटन स्थलों का सर्वे करा रहा है, ताकि पर्यटकों की संख्या, दूरी और यात्रा समय के आधार पर उपयुक्त रूट तय किए जा सकें।

हर वर्ग के सैलानियों के लिए किफायती किराया
परिवहन विभाग का कहना है कि बसों का किराया इस तरह तय किया जाएगा, जिससे हर वर्ग के यात्री लाभ उठा सकें। नॉन-एसी बसें: ₹150 से ₹600 (संभावित)।वहीं एसी बसें: ₹200 से ₹700 (संभावित) हालांकि, अंतिम किराया राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इन नई बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।  आरामदायक सीटें ,म्यूजिक सिस्टम और टीवी/एलईडी स्क्रीन,मुफ्त वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट,सामान रखने के लिए अलग जगह,फर्स्ट-एड बॉक्स,प्रशिक्षित ड्राइवर और एक टूर गाइड,पीने के पानी की बोतल।

कुछ बसों में सीट बेल्ट की सुविधा
वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 6.06 करोड़ घरेलू पर्यटक,7.36 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। वहीं, अकेले पटना में1.06 लाख घरेलू ,23 हजार विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया।इसी तेजी से बढ़ते पर्यटन ग्राफ को देखते हुए परिवहन सचिव राजकुमार ने बताया कि योजना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसका लाभ पर्यटकों के साथ-साथ आम जनता को भी मिलेगा।परिवहन विभाग की भविष्य की योजना के तहत 2026–27 में 200 और बसें खरीदी जाएंगी।भारत सरकार की सहायता से 400 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें बिहार को मिलेंगी।इन बसों के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी।