बिहार में पुराने वाहनों पर HSRP अनिवार्य, जानें बुकिंग का पूरा तरीका

बिहार में पुराने वाहन चालकों के लिए यह खबर बेहद अहम है। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने 31 मार्च 2019 से पहले निबंधित सभी....

बिहार में पुराने वाहनों पर HSRP अनिवार्य, जानें बुकिंग का पूरा तरीका

बिहार में पुराने वाहन चालकों के लिए यह खबर बेहद अहम है। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने 31 मार्च 2019 से पहले निबंधित सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया है। विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लगातार संदेश भेजकर जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की जा रही है।

‎जिन वाहन मालिकों ने पहले ही एचएसआरपी प्लेट लगवा ली है, उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जिन वाहनों में अब तक यह प्लेट नहीं लगी है, उन्हें समय रहते बुकिंग कर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।

‎ऐसे करें HSRP प्लेट की आसान बुकिंग

‎इस संबंध में जानकारी देते हुए रोसमेट्रा सेफ्टी सिस्टम्स के बिहार स्टेट हेड गौरव ने बताया कि वाहन स्वामी स्वयं अधिकृत वेबसाइट

‎www.bookmyhsrp.com

‎पर जाकर एचएसआरपी प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।बुकिंग के दौरान दो जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

‎1.बिहार में एचएसआरपी प्लेट की होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

‎2.भुगतान करते समय केवल अधिकृत कंपनी के नाम पर ही भुगतान करें, किसी व्यक्ति के नाम पर भुगतान न करें।

‎तय समय पर वाहन लेकर पहुंचना जरूरी

‎ऑनलाइन बुकिंग के बाद वाहन स्वामी को निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर अपने वाहन के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा। उसी स्थान पर प्लेट को वाहन में फिट किया जाएगा।इसके अलावा, वाहन मालिक संबंधित कंपनी के अधिकृत डीलर या शोरूम पर जाकर आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के माध्यम से भी एचएसआरपी प्लेट की बुकिंग करा सकते हैं।

‎थर्ड रजिस्ट्रेशन स्टीकर भी अनिवार्य

‎परिवहन विभाग के निर्देशानुसार, दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी अन्य वाहनों में थर्ड रजिस्ट्रेशन स्टीकर लगाना भी जरूरी है। यह स्टीकर एचएसआरपी प्लेट के साथ ही उपलब्ध कराया जाता है और इसे वाहन के शीशे पर सही तरीके से लगाना अनिवार्य है।

‎फर्जी वेबसाइट और प्लेट से रहें सावधान

‎गौरव ने वाहन मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि बाजार में कई फर्जी एचएसआरपी प्लेट और वेबसाइट सक्रिय हैं, जो वाहन पोर्टल पर दर्ज नहीं होतीं। जो वेबसाइट घर तक प्लेट पहुंचाने का दावा करती हैं, वे भ्रामक हो सकती हैं।इसलिए वाहन मालिकों से अपील है कि वे केवल सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट और केंद्रों के माध्यम से ही एचएसआरपी प्लेट लगवाएं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या धोखाधड़ी से बचा जा सके।