परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार जिलों को मिले नए डीटीओ

बिहार के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से चार जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ)......

परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार जिलों को मिले नए डीटीओ

बिहार के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से चार जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विभाग ने गुरुवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

‎चार जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) को नई जिम्मेदारियां

‎जारी आदेश के अनुसार, संतोष कुमार को मधेपुरा का नया जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सौरभ कुमार को समस्तीपुर जिले की कमान सौंपी गई है।वहीं, पूर्णिया के डीटीओ शंकर शरण ओमी को किशनगंज जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही सुपौल के डीटीओ संजीव कुमार सज्जन को अररिया जिले की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

‎पांच अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों (एडीटीओ) को भी अतिरिक्त प्रभार

‎इसके अलावा, परिवहन विभाग ने मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) के सचिव पद पर कार्यरत पांच अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों (एडीटीओ) को भी अतिरिक्त प्रभार दिया है। इन अधिकारियों को उनके संबंधित जिलों में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अतिरिक्त प्रभार पाने वाले अधिकारियों में गया के आकाश,पूर्णिया के प्रतीक कुमार,

‎मुजफ्फरपुर के विवेकानंद मिश्रा,पटना के गौरव लाल,

‎भागलपुर के अमित कुमार शामिल हैं। परिवहन विभाग के इस कदम से जिलों में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।