परिवहन विभाग का फैसला, बस स्टैंड पर मिलेगा AC हॉल से लेकर मेडिकल सुविधा तक
बिहार में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार अब इंटरनेशनल लेवल के अत्याधुनिक बस स्टैंड बनाने की तैयारी में है, जिससे यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है। पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर...
बिहार में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार अब इंटरनेशनल लेवल के अत्याधुनिक बस स्टैंड बनाने की तैयारी में है, जिससे यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है। पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और गया जैसे प्रमंडलीय जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में ये बस स्टैंड पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाएंगे।
बस स्टैंड सरकारी जमीन पर बनाए जाएंगे,
पहले चरण में 16 जिलों में निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए जल्द ही आम लोगों और निजी एजेंसियों से आवेदन मांगे जाएंगे, ताकि एक महीने के भीतर काम शुरू हो सके।ये बस स्टैंड सरकारी जमीन पर बनाए जाएंगे, लेकिन इनके निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी चयनित निजी कंपनियों को लीज पर दी जाएगी। परिवहन विभाग इसकी निगरानी करेगा, ताकि गुणवत्ता और सुविधाओं में कोई कमी न रहे।
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
खास बात यह है कि ये बस स्टैंड G+5 मल्टीस्टोरी होंगे और इनमें एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यात्रियों के लिए एयर कंडीशंड वेटिंग हॉल, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग कमरे, और रात में सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे देर रात यात्रा करने वालों को परेशानी न हो।इसके अलावा, इन बस स्टैंड पर मेडिकल इमरजेंसी की पूरी सुविधा भी रहेगी। एंबुलेंस और डॉक्टर की उपलब्धता के साथ जरूरत पड़ने पर यात्रियों को उनके बताए गए अस्पताल तक मुफ्त पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी,
सरकार का उद्देश्य है कि बस स्टैंड को सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और सुविधाजनक ट्रांजिट हब बनाया जाए। परिवहन विभाग के अनुसार, जहां प्रमंडलीय जिलों में पहले से बस स्टैंड निर्माण का काम चल रहा है, वहीं अब बाकी जिलों में भी इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य में रोजगार और विकास को भी गति मिलेगी।













